Vegetable Market

अप्रैल में 10.49 प्रतिशत रही वस्तुओं की थोक महंगाई दर

नई दिल्ली, 17 मई (युआईटीवी/आईएएनएस)- भारत में पिछले महीने अप्रैल में थोक महंगाई दर का सूचक यानी थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) 10.49 प्रतिशत रहा है, जबकि मार्च में यह 7.39 प्रतिशत था। गौरतलब है कि यह पिछले 6 महीनों में डब्ल्यूपीआई मुद्रास्फीति की उच्चतम दर है। मार्च 2021 की तुलना में अप्रैल 2021 में थोक मूल्य सूचकांक या होलसेल प्राइस इंडेक्स में महीने दर महीने की गति के आधार पर मुद्रास्फीति की मासिक दर 1.86 प्रतिशत रही।

साल-दर-साल आधार पर, पिछले महीने मुद्रास्फीति की दर अधिकतम रही। 2020 के अप्रैल में डब्ल्यूपीआई लगभग (माइनस) 1.57 प्रतिशत आ गया था।

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पिछले महीने यानी अप्रैल में थोक महंगाई दर का 10.49 प्रतिशत दर्ज की गई है।

वाणिज्य मंत्रालय मंत्रालय के ताजा डाटा के मुताबिक, एक महीने में डब्ल्यूपीआई में 3.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि महंगे क्रूड पेट्रोलियम और मिनरल ऑयल्स यानी पेट्रोल-डीजल के कारण वस्तुओं की थोक कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *