बार्सिलोना के कोच कोएमैन को मैसी से नए अनुबंध का भरोसा

मैड्रिड, 9 जुलाई (युआईटीवी/आईएएनएस)| एफसी बाíसलोना के कोच रोनाल्ड कैएमैन ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें भरोसा है कि लियोनल मैसी क्लब के साथ नया करार करेंगे। अर्जेटीना के खिलाड़ी मैसी का बाíसलोना के साथ करार जून के अंत में समाप्त हुआ था और अब तक उन्होंने नए करार पर हस्ताक्षर नहीं किया है।

सामाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बाíसलोना के अध्यक्ष जोआन लापोर्ता मैसी और उनके प्रतिनिधियों के साथ चर्चा कर रहे हैं।

कोएमैन ने कहा, “उस समय चिंता होना जायज है जब चीजें सही नहीं चल रही हो लेकिन मुझे अध्यक्ष पर भरोसा है कि वह सब सही कर देंगे।”

उन्होंने कहा, “यह क्लब और ला लीगा के लिए जरूरी है कि दुनिया का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी यहां बना रहे और सभी लोग इसकी कोशिश कर रहे हैं। लापोर्ता ने मुझे संयम रखने के लिए कहा है और हमें विश्वास है कि मैसी आने वाले कुछ वर्षो तक हमारे लिए उपलब्ध होंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *