पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि राज्य में स्कूल 3 फरवरी से कक्षा 8 से 12 के लिए फिर से खुलेंगे साथ ही उन्होंने कुछ प्रतिबंधों को हटाने का भी फैसला किया है।पश्चिम बंगाल के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को भी 3 फरवरी से शुरू होने वाली शारीरिक कक्षाएं संचालित करने की अनुमति दे दी गई है।कोरोना संक्रमण की रफ़्तार धीमी होने के वजह से यह फैसला लिया गया है। अभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के सभी क्लासेज ऑनलाइन लिया जा रहा है ।
सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य में संक्रमण के नए मामलों की दैनिक संख्या घट रही है इसलिए निजी कार्यालयों में कार्यबल को 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 75 प्रतिशत किया जा सकता है। इसके अलावा उन्होंने यह भी घोषणा की कि रेस्तरां, बार और सिनेमा हॉल अब पहले के 50 प्रतिशत की तुलना में 75 प्रतिशत क्षमता पर काम कर सकते हैं। स्टेडियम के अंदर भी दर्शकों की क्षमता को 75 फीसदी तक लागू कर दिया है।
पश्चिम बंगाल में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में अब काफी गिरावट देखने को मिल रही है इसलिए पश्चिम बंगाल सरकार ने कोलकाता से दिल्ली और मुंबई के लिए सिमित चल रही फ्लाइटों को रोजाना उड़ान की अनुमति दी गयी । जहाँ 2 हफ्ते पहले तक बंगाल के अंदर एक दिन में कोरोना के 20 हजार से अधिक केस सामने आ रहे थे,वहीं अब ये घटकर पांच हजार के नीचे तक आ गई है ।पश्चिम बंगाल में एक्टिव केस की संख्या 31,562 है। साथ ही कोरोना का रिकवरी रेट 97.38 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 1.03 प्रतिशत है।
