भारत में 1.27 लाख से ज्यादा नए मामले दर्ज, 1,059 लोगों की मौत

नई दिल्ली, 5 फरवरी (युआईटीवी/आईएएनएस)- भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,27,952 नए मामले सामने आए और 1,059 लोगों की मौत हुई है। ये जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को साझा की है।

इसी के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,01,114 हो गई। कोरोना के 13,31,648 सक्रिय मामले है।

अक दिन में 2,30,814 वायरस से ठीक हुए। इसी के साथ, ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,02,47,902 हो गई। देश की रिकवरी रेट 95.64 प्रतिशत है।

देशभर में कुल 16,03,856 कोरोना टेस्ट किए गए, जिससे कुल टेस्ट की संख्या बढ़कर 73.79 करोड़ से अधिक हो गई है।

बीते 24 घंटे में 47 लाख से ज्यादा वैक्सीन की खुराक देने के साथ देश का कोरोना टीकाकरण कवरेज शनिवार सुबह तक 168.98 करोड़ तक पहुंच गया है।

मंत्रालय ने कहा कि 11.02 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन खुराक अभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *