भारत में कोरोना के 2,841 नए मामले, 9 की मौत

नई दिल्ली, 13 मई (युआईटीवी/आईएएनएस)- भारत में शुक्रवार को कोरोना के 2,841 नए मामले सामने आए और बीते 24 घंटों के दौरान महामारी से नौ लोगों की मौत हुई है। यहां पिछले दिन कोरोना के कुल 2,827 नए मामले सामने आए थे।

बीते 24 घंटे में नौ लोगों की मौत होने से मौत का आंकड़ा बढ़कर 5,24,190 हो गया।

देश में सक्रिय मामले 18,604 हैं, जो देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.04 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में 3,295 रोगियों के ठीक होने से रिकवर होने वाले रोगियों की कुल संख्या 4,25,73,460 हो गई। भारत की रिकवरी दर 98.74 प्रतिशत है।

साथ ही इसी अवधि में, देश भर में कुल 4,86,628 कोरोना टेस्ट किए गए, जो कुल मिलाकर 84.29 करोड़ हो गए हैं।

शुक्रवार की सुबह तक, भारत का कोविड -19 टीकाकरण कवरेज 190.99 करोड़ से अधिक हो गया, जो 2,38,51,277 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *