राष्ट्रपति ने फखरुद्दीन अली अहमद को श्रद्धांजलि दी

नई दिल्ली, 13 मई (युआईटीवी/आईएएनएस)| राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को पूर्व राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

राष्ट्रपति भवन से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में ही अहमद की तस्वीर के सामने पुष्पांजलि अर्पित की।

देश के पांचवें राष्ट्रपति अहमद 24 अगस्त, 1974 से 11 फरवरी, 1977 तक पद पर रहे। उनका जन्म 13 मई, 1905 को हुआ था और 11 फरवरी, 1977 को पद पर रहते हुए उनका निधन हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *