कोरोना के वैश्विक मामले बढ़कर 52.83 करोड़ हुए

वाशिंगटन, 28 मई (युआईटीवी/आईएएनएस)- कोरोना के वैश्विक मामले बढ़कर 52.83 करोड़ हो गए हैं। वहीं महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 62.8 लाख हो गई है। इस महामारी से बचाव के लिए टीकों की करीब 11.38 अरब डोज दी जा चुकी है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी।

शनिवार की सुबह अपने नवीनतम अपडेट में, यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने बताया कि वर्तमान वैश्विक मामले और मरने वालों की संख्या क्रमश: 528,311,949 और 6,286,120 है, जबकि दिए गए टीके की कुल संख्या बढ़कर 11,380,282,743 हो गई।

सीएसएसई के अनुसार, 83,969,313 मामलों और 1,004,692 मौतों के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है।

भारत 43,147,530 मामलों के साथ इस सूची में दूसरे स्थान पर है।

10 मिलियन से अधिक मामलों वाले अन्य देश ब्राजील (30,921,145), फ्रांस (29,631,816), जर्मनी (26,200,663), यूके (22,463,243), दक्षिण कोरिया (18,067,669), रूस (18,048,085), इटली (17,355,119), तुर्की (15,069,034) , स्पेन (12,280,345) और वियतनाम (10,715,247) हैं।

ब्राजील (666,319), भारत (524,539), रूस (371,141), मैक्सिको (324,768), पेरू (213,145), यूके (179,126), इटली (166,476), इंडोनेशिया (156,556) , फ्रांस (149,168), ईरान (141,302), कोलंबिया (139,854), जर्मनी (138,781), अर्जेंटीना (128,825), पोलैंड (116,305), स्पेन (106,105) और दक्षिण अफ्रीका (101,128) में इस महामारी से एक लाख से ज्यादा लोगों ने जान गंवाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *