म्यांमार में पिछले 4 महीनों में कोविड से पहली मौत की पुष्टि, 21 नए मामले दर्ज

यांगून, 12 अगस्त (युआईटीवी/आईएएनएस)- म्यांमार में शुक्रवार को पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 21 नए मामले दर्ज किए, जिससे कुल मामलों की संख्या बढ़कर 614,297 हो गई। वहीं महामारी से एक मरीज की मौत हो गई। इसकी जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी। पिछले चार महीने से अधिक समय से देश में कोविड से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई थी। लेकिन बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। जिससे देश में मरने वालों की संख्या 19,435 हो गई।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटे में 6,070 लोगों का कोविड टेस्ट किया गया। वहीं डेली पॉजिटिविटी रेट 0.35 प्रतिशत है।

इसी अवधि में छह अन्य मरीज ठीक भी हुए। जिन्हें अस्पताल से घर भेज दिया गया। महामारी से ठीक होने वालों की संख्या 593,055 हो गई है।

म्यांमार में कोविड का पहला मामला 23 मार्च 2020 को सामने आया था और 31 मार्च 2020 को कोविड 19 से पहली मौत की पुष्टि की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *