आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के लिए भारतीय टीम का ऐलान

मुंबई, 12 सितम्बर (युआईटीवी/आईएएनएस)- अखिल भारतीय वरिष्ठ चयन समिति ने एक बैठक के बाद सोमवार को ऑस्ट्रेलिया में आगामी आईसीसी टी20 विश्व कप और घर में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 श्रृंखला के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया है। टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल और अर्शदीप सिंह।

अतिरिक्त खिलाड़ी- मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर।

ऑस्ट्रेलिया टी20 के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल, दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह।

दक्षिण अफ्रीका टी20 के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल, दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह।

बीसीसीआई ने एक बयान में कहा कि हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह और भुवनेश्वर कुमार ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान कंडीशनिंग से जुड़े काम के लिए एनसीए को रिपोर्ट करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *