नई दिल्ली, 13 सितंबर (युआईटीवी/आईएएनएस)- भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 4,369 नए मामले सामने आए हैं और 20 लोगों की मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को ये जानकारी दी। ताजा मौतों के आंकड़े के चलते देशभर में कुल मौतों का आंकड़ा 5,28,185 तक पहुंच गया है। वहीं इसी अवधि में पिछले 24 घंटों में 5,178 मरीज महामारी से ठीक भी हुए हैं।
कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की कुल संख्या 4,39,30,417 हो गई है। जिसके चलते, भारत का रिकवरी रेट 98.71 प्रतिशत हो गया है।
जहां डेली पॉजिटिविटी रेट घटकर 1.25 प्रतिशत हो गया, वहीं वीकली पॉजिटिविटी रेट 1.73 प्रतिशत रहा।
साथ ही इसी अवधि में, देश भर में कुल 3,50,468 कोरोना टेस्ट किए गए, जिससे कुल संख्या बढ़कर 88.99 करोड़ से अधिक हो गई।
