तीन वैज्ञानिकों ने 2022 का रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार साझा किया

बीजिंग, 6 अक्टूबर (युआईटीवी/आईएएनएस)- अमेरिका की वैज्ञानिक कैरोलिन आर. बटरेज्जी व के. बैरी शार्पलेस और डेनमार्क के वैज्ञानिक मोर्टन मेल्डल ने रसायन विज्ञान में 2022 का नोबेल पुरस्कार साझा किया। रॉयल स्वीडिश विज्ञान अकादमी ने 5 अक्टूबर को इसकी घोषणा की।

रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज की विज्ञप्ति में कहा गया है कि शार्पलेस और मेल्डल के अनुसंधान ने क्लिक केमिस्ट्री की नींव रखी है। वहीं बटरेज्जी ने क्लिक केमिस्ट्री को एक नए आयाम में ले लिया है और जीवित जीवों में इसका उपयोग करना शुरू कर दिया है।

बताया जाता है कि स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर बटरेज्जी का जन्म वर्ष 1966 में अमेरिका में हुआ। वहीं शार्पलेस का जन्म वर्ष 1941 में अमेरिका में हुआ। अब वे अमेरिका के स्क्रिप्स अनुसंधान संस्थान में काम करते हैं। उन्होंने रसायन विज्ञान में 2001 का नोबेल पुरस्कार प्राप्त किया था। मेल्डल का जन्म वर्ष 1954 में डेनमार्क में हुआ और अब कोपेनहेगन विश्वविद्यालय के प्रोफेसर हैं।

तीनों वैज्ञानिक करीब 9 लाख अमेरिकी डॉलर का बोनस साझा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *