Srinagar: A man enjoys boat ride in the Dal Lake amidst rains in Srinagar

आज जम्मू-कश्मीर में छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना जारी

श्रीनगर, 2 नवंबर (युआईटीवी/आईएएनएस)| मौसम विभाग ने यहां अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश और हिमपात की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को कहा, “अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है।”

पिछले 24 घंटों के दौरान केंद्र शासित प्रदेश में मुख्य रूप से बादल छाए रहे।

न्यूनतम तापमान श्रीनगर में 5, पहलगाम में 0.2 और गुलमर्ग में शून्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

लद्दाख क्षेत्र के द्रास में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.5 नीचे, कारगिल में शून्य से 3.2 और लेह में शून्य से 2.6 नीचे दर्ज किया गया।

जम्मू में न्यूनतम तापमान 15.3, कटरा में 15.5, बटोटे में 9, बनिहाल में 7.2 और भद्रवाह में 5.3 रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *