Woman thrashes man with slipper during Hindu Mahapanchayat on 'Justice for Shraddha'

हिंदू महापंचायत के मंच पर एक महिला ने व्यक्ति को चप्पल से पीटा

नई दिल्ली, 29 नवंबर (युआईटीवी/आईएएनएस)| दिल्ली के छतरपुर में मंगलवार को ‘जस्टिस फॉर श्रद्धा’ पर हिंदू महापंचायत के दौरान मंच पर एक महिला ने एक व्यक्ति को चप्पल से पीटा। हिंदू एकता मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम ‘बेटी बचाओ’ महापंचायत पर भी था।

घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें एक महिला, जिसका चेहरा नीले रंग की ‘चुन्नी’ से आधा ढका हुआ है, एक सभा को संबोधित करते हुए देखी जा सकती है। कुछ क्षण बाद, वह अचानक अपनी चप्पल निकालती है और अपने साथ खड़े व्यक्ति को पीटना शुरू कर देती है।

हालांकि, मंच पर मौजूद अन्य लोगों ने हस्तक्षेप किया और महिला को मंच से उतार दिया गया।

पुलिस ने कहा कि उन्हें घटना के संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है।

विवरण की प्रतीक्षा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *