जापान में 6.3 तीव्रता का आया भूकंप

टोक्यो, 5 मई (युआईटीवी/आईएएनएस)| जापान के इशिकावा प्रांत और इसके आसपास के इलाकों में शुक्रवार को भूंकप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.3 आंकी गई। देश की मौसम एजेंसी ने यह जानकारी दी। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) के अनुसार, भूकंप स्थानीय समयानुसार दोपहर 2.42 बजे आया। इसकी गहराई 10 किमी बतायी जा रही है। सुजु शहर में 7 के राष्ट्रीय भूकंपीय तीव्रता पैमाने पर ऊपरी 6 दर्ज किया गया, नोटो में ऊपरी 5 और वाजिमा में निचला 5 दर्ज किया गया।

एजेंसी ने कहा कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है, लेकिन समुद्र के स्तर में 20 सेंटीमीटर से कम बदलाव संभव है।

क्योडो न्यूज ने बताया कि इशिकावा में शिका परमाणु ऊर्जा संयंत्र और साथ ही निगाता के पड़ोसी प्रान्त में काशीवाजाकी-करीवा परमाणु ऊर्जा संयंत्र में कोई असामान्यता नहीं पाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *