रांची में स्कूली छात्रा से गैंगरेप, एक आरोपी गिरफ्तार

रांची, 8 मई (युआईटीवी/आईएएनएस)। रांची से सटे रातू में 14 साल की एक छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना सामने आयी है। रवि स्टील के नजदीक स्थित वृंदावन कॉलोनी में लड़की के साथ पांच युवकों ने गैंगरेप किया।मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी आशुतोष सिंह उर्फ अमित को हिरासत में ले लिया है।
अन्य आरोपियों अंकुर सिंह, नीतीश सिंह, सूरज और उसके एक अन्य साथी की पुलिस तलाश में जुटी हुई है।
घटना को लेकर पीड़ित लड़की की मां ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। इसमें कहा गया है कि लड़की का इलाज मानसिक आरोग्यशाला रिनपास में चल रहा है।
प्राथमिकी के अनुसार शनिवार दोपहर दो बजे लड़की स्कूल से लौटी और खाना खाकर घूमने चली गयी। देर शाम तक जब वह नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की।
जब वह नहीं लौटी तो साढ़े 11 बजे रातू थाने में लड़की के गुम होने की सूचना दी गयी। रविवार सुबह 11 बजे लड़की वापस घर लौटी और अपने साथ हुई ज्यादती की जानकारी दी।
लड़की घटनास्थल पर अपने परिवार के लोगों को ले गयी और एक आरोपी की पहचान की। इसके बाद आरोपी आशुतोष सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
पहले तो उसने अपने साथियों का नाम बताने से इंकार किया पर जब पुलिस कड़ाई से पेश आयी तो उसने साथियों के नाम बता दिए। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।
पुलिस का कहना है कि गैंगरेप के बाकी आरोपी भी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Minor Rape.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *