सोनम कपूर ने किंग चार्ल्स 3 कोरोनेशन कॉन्सर्ट में 'नमस्ते' के साथ भाषण किया शुरू

सोनम कपूर ने किंग चार्ल्स 3 कोरोनेशन कॉन्सर्ट में ‘नमस्ते’ के साथ भाषण किया शुरू

मुंबई, 8 मई (युआईटीवी/आईएएनएस)- लंदन में किंग चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक समारोह में शामिल हुईं भारतीय अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपने भाषण की शुरुआत देसी अंदाज में करते हुए दर्शकों का अभिवादन ‘नमस्ते’ से किया।

सोनम, जिन्हें स्टेज पर “सबसे बड़ी बॉलीवुड” एक्ट्रेस के रूप में पेश किया गया था, विंडसर कैसल में अभिनेता टॉम क्रूज और पुसीकैट डॉल्स के निकोल श्रेजिंगर जैसे नामों के साथ कॉन्सर्ट में भाग लिया।
जहां कुछ ने उनके ‘प्राउड मोमेंट’ के लिए सराहा, वहीं कुछ लोगों ने उनके भाषण को “शर्मनाक” बताया।

सोनम ने कहा, “हमारा कॉमनवेल्थ एक संघ है। हम सब मिलकर दुनिया के एक तिहाई लोग हैं, दुनिया के समुद्र का एक तिहाई हिस्सा हैं, दुनिया की एक चौथाई जमीन हैं। हमारा प्रत्येक देश यूनिक है। हम में से प्रत्येक व्यक्ति खुद में ही स्पेशल है। हम भविष्य बनाने के लिए सक्षम हैं, जहां सभी की आवाज सुनी जाती है।”

सोनम की मां सुनीता कपूर ने इस क्लिप को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम ‘ब्लाइंड’ की तैयारी कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *