आलिया भट्ट

सोशल मीडिया पर एक टीज़र के माध्यम से आलिया भट्ट ने अपनी अगली फिल्म “जिगरा” की घोषणा की

मुंबई,27 सितंबर (युआईटीवी)- सोशल मीडिया पर एक टीज़र के माध्यम से बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी अगली फिल्म “जिगरा” की घोषणा की। फिल्म जिगरा का उसका पहला लुक भी सामने आ गया है। इस फिल्म को वासन बाला ने निर्देशित किया है और करण जौहर ने इस फिल्म को निर्मित किया है और फिल्म “जिगरा” अभिनेत्री आलिया भट्ट द्वारा सह-निर्मित होगी। जिगरा अगले साल 27 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

आलिया भट्ट फिर से एक बार हिट फिल्म देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उनकी नई फिल्म की घोषणा कर दी गई है। फिल्म “गंगूबाई काठियावाड़ी” के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाली आलिया भट्ट के बारे में जितना बोला जाए उतना कम है। आज आलिया भट्ट ने बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी अभिनय का लोहा मनवा चुकी है। लगातार वह हिट फिल्में दे रही है और इसी बीच उन्होंने अपनी नई फिल्म “जिगरा” का भी घोषणा कर दिया है।

फिल्म का फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है। जो उनके प्रसंशक को काफी पसंद आ रहा है। इस फिल्म में करण जौहर और अभिनेत्री आलिया भट्ट फिर से एक बार साथ काम करने वाले हैं। दोनों मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस करने वाले हैं। वही इस फिल्म को निर्देशक वासन बाला निर्देशित करने वाले हैं। करण जौहर और आलिया भट्ट ने दोनों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर किया है। एक छोटे से वीडियो टीज़र में आलिया भट्ट का लुक दिखाया गया है। साथ में एक वॉइस ओवर भी आता है,जिससे लग रहा है कि आलिया भट्ट अपने छोटे भाई या या बहन से कह रही है कि वह उन्हें कुछ नहीं होने देगी और उनको प्रोटेक्ट करेंगी।

आलिया ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि ” पेश है “जिगरा” डायरेक्टेड बाय टैलेंटेड वासन बाला, प्रोड्यूस बाय धर्मा मूवी एंड ईटरनल सनशाइन प्रोडक्शन। धर्मा प्रोडक्शन से शुरुआत करने से लेकर उनके साथ फिल्म को प्रोड्यूस करने तक। कई मायनों में ऐसा लगता है कि जहाँ से मैंने शुरुआत की थी,वहाँ से चक्र पूरा कर लिया। हर दिन एक अलग दिन है। रोमांचक,चुनौतीपूर्ण और थोड़ा डरावना भी। ना सिर्फ एक अभिनेता के रूप में बल्कि एक प्रोड्यूसर के रूप में भी हम इस फिल्म में जान डाल रहे हैं और जैसे-जैसे हम आगे बढ़ेंगे आपके साथ हर अपडेट शेयर करने का इंतजार नहीं कर सकते।

फिल्म को लेकर अभी तक ज्यादा जानकारी तो नहीं है लेकिन इस छोटे से वीडियो पर उनके प्रशंसक जमकर तारीफ कर रहे हैं और अपना प्यार बरसा रहे हैं। यह फिल्म अगले साल 27 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *