हैदराबाद,3 नवंबर (युआईटीवी)- एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (एएमपीएएस) में तेलुगु स्टार राम चरण शामिल हुए हैं। अकादमी की अभिनेता शाखा में आरआरआर अभिनेता तेलुगु स्टार राम चरण शामिल हो गए हैं। हाल ही में एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (एएमपीएएस) ने प्रेस्टीजियस एक्टर्स ब्रांच में राम चरण को सम्मिलित करने की घोषणा की। जिसके बाद वे एनटीआर जूनियर के बाद एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंस में शामिल हो गए हैं। तेलुगु स्टार राम चरण अपने ‘आरआरआर’ के को-स्टार एनटीआर जूनियर के साथ ऑस्कर में शामिल हो गए हैं।
निर्देशक एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित फिल्म आरआरआर में राम चरण ने स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीतारमन राजू का किरदार निभाया था। इस किरदार को वैश्विक रूप से खूब सराहा गया। जिसके बाद वे सुपरस्टार्स की सूची में शामिल हो गए।
फिल्म आरआरआर के लोकप्रिय नृत्य नंबर नातू नातू के लिए राम चरण और जूनियर एनटीआर को सर्वश्रेष्ठ मूल गीत श्रेणी में ऑस्कर प्रदान किया। इस ऑस्कर जीत के महीनों बाद एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (एएमपीएएस) ने 398 कलाकारों और अधिकारियों को आमंत्रित किया,इस आमंत्रण में राम चरण और जूनियर एनटीआर भी शामिल हैं। इसके अलावा सूची में नामित अन्य भारतीयों में केके सेंथिल कुमार (छायाकार शाखा), संगीत शाखा में एमएम कीरावनी और चंद्रबोस और निर्माता शाखा में करण जौहर और सिद्धार्थ रॉय कपूर शामिल थे।
हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एकेडमी ने शामिल किए गए लोगों का रोस्टर पोस्ट किया। रोस्टर की घोषणा करते हुए, उन्होंने कहा कि इन निपुण कलाकारों जैसे लशाना लिंच, राम चरण, विक्की क्रिप्स, लुईस कू टिन-लोक, केके पामर, चांग चेन, सकुरा एंडो, रॉबर्ट डेवी इत्यादि का हम एकेडमी के एक्टर्स ब्रांच में अभिवादन करते हैं।
उन्होंने लिखा कि ये अभिनेता अपने अभिनय कौशल के माध्यम से हमारे समक्ष ऐसे चरित्र पेश करते हैं जो हमारे दिल और दिमाग पर अमिट छाप छोड़ते हैं।
वर्तमान में, राम चरण फिल्म गेम चेंजर की शूटिंग कर रहे हैं। यह फिल्म तेलुगु राजनीतिक-एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। जिसका निर्देशन एस. शंकर द्वारा किया जा रहा है। इस फिल्म में अभिनेता राम चरण के साथ अभिनेत्री कियारा आडवाणी नजर आएँगी। आगामी तेलुगु राजनीतिक-एक्शन-थ्रिलर फिल्म गेम चेंजर 2024 में रिलीज होगी।
