सैन फ्रांसिस्को, 11 अक्टूबर – हमास से जुड़े अकाउंट्स को एलन मस्क द्वारा संचालित एक्स ने हटा दिया है। साथ ही एक्स से वैसे हजारों पोस्ट्स को भी हटा दिया गया है,जो इजरायल-हमास में चल रही जंग के बीच वायलेंट स्पीच,ग्राफिक मीडिया और हेटफुल कंडक्ट के लिए किए गए थे। प्लेटफॉर्म एक्स का कहना है कि वह सक्रिय रूप से यहूदी विरोधी भाषण पर नजर रख रहा है।
सोशल मीडिया नेटवर्क एक्स ने आगे जानकारी देते कहा कि “हमने 100 से ज्यादा वैसे अकाउंट्स पर कार्रवाई की है,जो ट्रेंडिंग टॉपिक में हेरफेर करने की कोशिश कर रहे थे। अब पोस्ट पर कम्युनिटी नोट्स लाइव हैं। रियल टाइम में नए अकाउंट्स को नामांकित किया जा रहा है। ताकि कम्युनिटी नोट्स को प्रस्तावित और रेट किया जा सके।”
प्लेटफॉर्म पर डेली एक्टिव उपयोगकर्ता का संघर्ष क्षेत्र में बढ़ोतरी देखी गई है। सोशल मीडिया नेटवर्क एक्स ने कहा कि 50 मिलियन से अधिक पोस्ट विश्व स्तर पर हमास द्वारा इजराइल पर आतंकवादी हमले को लेकर किए गए हैं। घटनाएँ जैसे-जैसे तेजी से सामने आ रही हैं, इसका मूल्यांकन एक क्रॉस-कंपनी लीडरशिप ग्रुप द्वारा किया जा रहा है। इसे एक संकट के रूप में मूल्यांकित किया जा रहा है और इसके लिए उच्चतम स्तर प्रतिक्रिया की जरुरत है।”
प्लेटफॉर्म एक्स कि इजरायल-हमास में चल रही संघर्ष से संबंधित कार्रवाइयों के बारे में अपने वह कम्युनिटी को अपडेट देना जारी रखेगा।
वॉल स्ट्रीट जर्नल (डब्ल्यूएसजे ) को प्लेटफॉर्म ने एक बयान में बताया,कि ” अगले सप्ताह डब्ल्यूएसजे टेक लाइव कॉन्फ्रेंस में सीईओ लिंडा याकारिनो हिस्सा लेने में असमर्थ होंगी। लिंडा और उनकी टीम को इस वैश्विक संकट के समय एक्स प्लेटफ़ॉर्म सुरक्षा पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित करना और निगरानी रखना चाहिए।”
