आर माधवन

अपनी आगामी फिल्म से अभिनेता आर माधवन ने पहला लुक किया शेयर

मुंबई,5 जनवरी (युआईटीवी)- आगामी फिल्म से अभिनेता आर माधवन ने अपना पहला लुक शेयर किया है। सीरीज ‘द रेलवे मेन’ में अभिनेता आर माधवन ने रति पांडे के भूमिका से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाबी हासिल की थी।

‘रहना है तेरे दिल में’ के अभिनेता आर माधवन ने जो तस्वीर साझा की है,उसमें वे नेवी ब्लू पैंट, सफेद फॉर्मल शर्ट,मैचिंग टाई और बेज कोट पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने दाढ़ी-मूँछ वाला लुक दिया है और अपने लुक को ब्लैक फॉर्मल जूतों के साथ पूरा किया है।

शेयर किए गए अपने तस्वीरों पर प्रतिक्रिया देते हुए 53 वर्षीय अभिनेता आर माधवन ने कहा कि, ” यह लुक मेरी नई फिल्म का है।” इस साल चार फिल्में पाइपलाइन में हैं। एक फिल्म अक्षय कुमार और अजय देवगन के साथ है। एक फिल्म ‘हिसाब बराबर’ जियो के साथ की है। दूसरी फिल्म ‘विक्रम वेधा’ है। वो नयनतारा के साथ फिल्म ‘टेस्ट’ में भी नजर आएँगे,जिसका निर्देशन एस. शशिकांत ने किया है। इसके आलावा अभिनेता की एक तमिल फिल्म ‘अधिरष्टसाली’ भी है।

अभिनेता आर माधवन ने अपने निर्देशन की शुरुआत 2022 में ‘रॉकेट्री : द नंबी इफेक्ट’ के साथ की थी। यह फिल्म एक वैज्ञानिक के जीवन पर आधारित है। ‘रॉकेट्री : द नंबी इफेक्ट’ वैज्ञानिक नंबी नारायणन के जीवन पर आधारित है। वे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिक थे।

सीरीज ‘द रेलवे मेन’ का निर्देशन शिव रवैल ने किया है,यह एक मिनी-सीरीज है,जिसमें चार-पार्ट है। सीरीज ‘द रेलवे मेन’ में अभिनेता आर माधवन,बाबिल खान,केके मेनन, दिव्येंदु इत्यादि कलाकारों ने शानदार अभिनय किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *