परिणीति और राघव (तस्वीर क्रेडिट परिणीति चोपड़ा इंस्टाग्राम)

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने प्रशंसकों को उनके प्यार के लिए किया धन्यवाद,खास नोट शेयर किया

मुंबई,28 सितंबर (युआईटीवी)- बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा 24 सितंबर को आम आदमी पार्टी नेता राघव राघव चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बन चुकी है। उन्होंने करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों की मौजूदगी में उदयपुर के द लीला पैलेस होटल शाही अंदाज में शादी की। उनके जीवन की नई शुरुआत पर उनके दोस्तों और प्रशंसकों ने बधाई और ढेर सारी शुभकामनाएँ सोशल मीडिया के माध्यम से दिया।

अब बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा शादी पर अपनी खुशी जताते हुए अपने सभी शुभचिंतकों और प्रशंसकों को धन्यवाद दिया है। परिणीति चोपड़ा ने अपने शुभचिंतकों और अपने प्रशंसकों द्वारा दिए गए प्यार के लिए उन्हें शुक्रिया अदा किया है और एक धन्यवाद नोट लिखा है।

परिणीति और राघव (तस्वीर क्रेडिट परिणीति चोपड़ा इंस्टाग्राम)
परिणीति और राघव (तस्वीर क्रेडिट परिणीति चोपड़ा इंस्टाग्राम)

परिणीति-राघव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा की मैं आप सभी को तहे दिल से धन्यवाद देना चाह रही हूँ। आपने जो भी हमें प्यार और शुभकामनाएँ दिए उसके लिए मैं और राघव दिल से बहुत-बहुत आभारी हैं। आप लोगों ने जितने भी मैसेज किए हैं,उस पर व्यक्तिगत तौर पर प्रतिक्रिया नहीं दे पाए। लेकिन हम आपको बताना चाहते हैं कि आपने जितने भी मैसेज करके हमें शुभकामनाएँ और प्यार दिया है ,उसे हमने बहुत खुशी से और दिल से पढ़ा है। उन्होंने कहा कि आपका लोगों द्वारा हमें दिए गए प्यार और आशीर्वाद बहुमूल्य और अनमोल है। हमलोग उसके लिए जितना भी आपलोगों को धन्यवाद दें,वो कम ही होगा।

परिणीति और राघव (तस्वीर क्रेडिट परिणीति चोपड़ा इंस्टाग्राम)
परिणीति और राघव (तस्वीर क्रेडिट परिणीति चोपड़ा इंस्टाग्राम)

आगे इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि शादी के बाद हम एक दूसरे के साथ इस नए सफर की शुरुआत कर रहे हैं और आप सभी और पूरी दुनिया जानती है कि इस नए सफर में आप सभी हमारे साथ हैं। हमारे लिए आपका प्यार और आशीर्वाद बेशकीमती और अमूल्य है। हमारी तरफ से आप सभी के लिए प्यार।

परिणीति और राघव (तस्वीर क्रेडिट परिणीति चोपड़ा इंस्टाग्राम)
परिणीति और राघव (तस्वीर क्रेडिट परिणीति चोपड़ा इंस्टाग्राम)

परिणीति चोपड़ा ने अपनी शादी के लिए एक गाना “ओ पिया ” गीत रिकॉर्ड किया था। यह गाना एक रोमांटिक ट्रैक है। इनकी शादी में वीवीआईपी लोग शामिल हुए थे। उनमें से कुछ हैं, पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा,दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल,पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान,पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *