प्रियंका चोपड़ा (तस्वीर क्रेडिट @gujratsamachar)

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एक ब्रांड इवेंट के लिए मुंबई पहुँची

मुंबई,17 अक्टूबर (युआईटीवी)- अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस इन दिनों अपनी ग्लोबल स्ट्रीमिंग सीरीज ‘सिटाडेल’ के दूसरे सीजन की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में उन्हें मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर देखा गया, जहाँ उन्होंने सफेद कार्गो, सफेद टी-शर्ट और ग्रे बेसबॉल कैप पहनी हुई थी। एयरपोर्ट पर प्रियंका ने पपराजी को हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

आईएएनएस के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रियंका मुंबई में एक ब्रांड एंगेजमेंट के सिलसिले में आई हैं। हालाँकि, इस महीने मुंबई में आयोजित होने वाले मामी फिल्म फेस्टिवल की अध्यक्ष होने के बावजूद प्रियंका इस इवेंट में शामिल नहीं होंगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी व्यस्त दिनचर्या से जुड़े कुछ खास पलों को भी साझा किया। उन्होंने ‘सिटाडेल’ के सेट से अपनी बेटी के साथ खेलते हुए कुछ प्यारी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए। इस पोस्ट में उन्होंने अपने किरदार नादिया के बारे में बताया कि इस बार उनका किरदार कुछ अलग नजर आएगा। प्रियंका ने 1 से 15 तक की तस्वीरें और छोटे वीडियो क्लिप्स शेयर किए, जो ज्यादातर ‘सिटाडेल’ के शूटिंग लोकेशन से थे।

इसके साथ ही, अभिनेत्री ने हाल ही में अपने बचपन और करियर के शुरुआती दौर की एक थ्रोबैक तस्वीर भी साझा की थी। प्रियंका की यह पोस्ट उनके प्रशंसकों के बीच काफी लोकप्रिय हो रही है,जिससे उनकी निजी और पेशेवर जीवन की झलक मिल रही है।