मुंबई,9 फरवरी (युआईटीवी)- अभिनत्री यामी गौतम इन दिनों फिल्म ‘आर्टिकल 370’ की तैयारी कर रही हैं। उनके पति ‘उरी’ फेम निर्देशक आदित्य धर ने अभिनेत्री के गर्भवती होने की बात की पुष्टि करते हुए कहा कि उनकी पत्नी माँ बनने वाली हैं।
यामी गौतम और आदित्य धर की जोड़ी ने गर्भावस्था की पुष्टि मुंबई में फिल्म के ट्रेलर इवेंट में किया।
निर्देशक आदित्य धर ने फिल्म ‘आर्टिकल 370’ पर बात करते हुए कहा कि फिल्म जिस तरह से बनी और हमें इसके बारे में जिस तरह से मालूम चला,यह वास्तव में एक अद्भुत समय था। उन्होंने कहा कि यह अभी तक नहीं जान पाए हैं कि वह गणेश है या लक्ष्मी हैं।
अभिनेत्री यामी गौतम पाँच महीने की गर्भवती हैं। वह अपने पति आदित्य धर के हाव-भाव से काफी प्रभावित हुई और उन्होंने कहा कि यह दिल को छू लेने वाला है। उसकी बात को सुनकर यदि मैं अभी रोने लग जाऊँ,तो सब कहेंगे कि यह गर्भावस्था के हार्मोन हैं। लेकिन ऐसा नहीं है,वास्तव में यह बात दिल को छू लेने वाली है।
निर्देशक आदित्या धर ने मीडिया से फिल्म के बारे में बात करते हुए कहते हैं कि ‘आर्टिकल 370’ संवैधानिक प्रावधान से लिया गया है। जम्मू-कश्मीर को आर्टिकल 370 विशेष दर्जा देता था,जिसे अब निरस्त कर दिया गया है।हमने इसी पर आधारित इस फिल्म को बनाया है। यह फिल्म निर्देशक के भाई लोकेश धर और निर्देशक की पत्नी यामी गौतम का एक सहयोग है।
फिल्म ‘उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक’ का निर्देशन आदित्या धर ने किया था। अभिनेत्री यामी गौतम ने इस फिल्म में एक रॉ एजेंट की भूमिका निभाई थी और फिल्म में मुख्य भूमिका अभिनेता विक्की कौशल ने निभाया था। 2016 में उरी में पाकिस्तान द्वारा किए गए हमले के जवाब में भारत की ओर से पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक किया गया था। फिल्म ‘उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक’ पाकिस्तान पर किए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित थी।
4 जून, 2021 को यामी और आदित्या धर ने हिमाचल प्रदेश में एक समारोह में विवाह के बंधन में बँधे थे। उन्होंने अपने रोमांस को शादी तक छुपाए रखा था।
23 फरवरी 2024 को आदित्य धर,लोकेश धर और ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित फिल्म ‘आर्टिकल 370’ को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का निर्देशन आदित्य सुहास जंभाले ने किया है।