मुंबई,10 अक्टूबर(युआईटीवी)- अक्षय कुमार पान मसाला ब्रांड के प्रचार के लिए एक बार फिर से मुसीबत में फँस गए हैं। खिलाड़ी कुमार को अजय देवगन और शाहरुख खान के साथ एक बार फिर पान मसाला के प्रचार में आना भारी पड़ गया है।
इस दिनों अक्षय कुमार जहाँ अपकमिंग फिल्म मिशन रानीगंज को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। तो वहीं वे एक विवाद में भी फँस गए हैं। अक्सर बॉलीवुड अभिनेताओं को मसाला ब्रांड का समर्थन करने और उसका बढ़ावा देने के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है।
अक्षय कुमार ने एक बार फिर पान मसाला के ब्रांड एंबेसडर के रूप में वापसी किया है। इस नए प्रचार में अक्षय कुमार ,शाहरुख खान और अजय देवगन के साथ फिर से जुड़ गए हैं। इससे पहले भी इन तीनों ने पान मसाला का प्रचार किया था ,जिसे लेकर इन्हें काफी ट्रोल किया गया था। लेकिन अब एक बार फिर अजय देवगन,शाहरुख खान और अक्षय कुमार पान मसाला का प्रचार करते हुए नजर आ रहे हैं। जिसके लिए इन्हें फिर से सोशल मीडिया पर काफी आलोचना की जा रही है और खरी-खोटी सुनाया जा रहा है।
सोशल मीडिया उपयोगकर्ता ने उनकी आलोचना करते हुए लिखा, “उनकी फिल्मों के फ्लॉप होने के बाद उन्हें पछतावा हो रहा होगा, तो दूसरे ने लिखा कि,अब अक्षय को गालियाँ पड़ने वाली है,तो किसी ने लिखा कि अपनी इमेज क्यों खराब कर रहे हो।

पिछली बार अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक लम्बा माफीनामा पोस्ट कर सबसे माफ़ी माँगी थी। उन्होंने माफ़ी माँगते हुए लिखा था कि “मुझे माफ़ कर दीजिए, मैं आपसे, अपने सभी प्रशंसकों और शुभचिंतकों से माफी माँगना चाहता हूँ । पिछले कुछ दिनों में आपकी प्रतिक्रिया ने मुझ पर गहरा प्रभाव डाला है। हालाँकि मैं तम्बाकू का समर्थन नहीं करता हूँ और न ही करूँगा, विमल इलायची के साथ मेरे जुड़ाव के मद्देनजर आपकी भावनाओं का सम्मान करता हूँ। पूरी विनम्रता के साथ, मैं पीछे हट गया हूँ। मैंने एक उचित उद्देश्य के लिए संपूर्ण समर्थन शुल्क का योगदान करने का निर्णय लिया है। ब्रांड अनुबंध की कानूनी अवधि तक विज्ञापन प्रसारित करना जारी रख सकता है,जो मेरे लिए बाध्यकारी है। लेकिन मैं अपने भविष्य में विकल्प चुनते समय बेहद सावधान रहने का वादा करता हूँ । बदले में मैं हमेशा आपका प्यार और शुभकामनाएँ माँगता रहूँगा।
इन आलोचनाओं पर एक बार अजय देवगन ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी और कहा था कि यह व्यक्तिगत पसंद है। उन्होंने कहा था, ”जब आप कुछ करते हैं तो आप यह भी देखते हैं कि यह कितना हानिकारक होगा। कुछ चीज़ें हानिकारक हैं,कुछ हानिकारक नहीं हैं। मैं इसे बिना नाम लिए कहूँगा,क्योंकि मैं इसका प्रचार नहीं करना चाहता।मैं इलाइची कर रहा था। मुझे लगता है कि विज्ञापनों से बढ़कर यह है कि अगर कुछ चीजें इतनी गलत हैं तो उन्हें बेचा नहीं जाना चाहिए।’
