आलिया भट्ट (तस्वीर क्रेडिट aliaa08 "X")

आलिया भट्ट ने 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के लिए पहनी अपनी शादी की साड़ी

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (युआईटीवी)- बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के लिए आयोजित समारोह में अपनी शादी की साड़ी पहन कर उपस्थित हुई। उन्हें फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में बेहतरीन अभिनय करने के लिए ’सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री’ का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह राष्ट्रीय राजधानी में नई दिल्ली में आयोजित किया गया,इस पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हिस्सा लिया।

माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा आज सिनेमा जगत में उत्कृष्ट काम करने वालों को राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा रहा है। इसमें आलिया भट्ट को भी उनकी फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री’ के लिए चुना गया है।

69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद थे। प्रतिष्ठित पुरस्कार ग्रहण करने के लिए जैसे ही अभिनेत्री आलिया भट्ट मंच पर गईं, वह झुक कर मंच के फर्श को स्पर्श किया।

(तस्वीर साभार राष्ट्रपतिभवन "एक्स")
(तस्वीर साभार राष्ट्रपतिभवन “एक्स”)

अभिनेत्री हाथीदांत रंग की साड़ी पहनी हुई थी,जो उनकी शादी की साड़ी था। अभिनेत्री इस साड़ी में काफी खूबसूरत लग रही थी। उन्होंने चोकर नेक पीस, मैचिंग इयररिंग्स पहना था और सफेद गुलाब को उन्होंने अपने बालों के बन में बाँधा था। माथे पर लाल बिंदी लगाए थे और अपने लुक को मिनिमल मेकअप के साथ पूरा किया था ।

कैमरे के सामने आलिया ने मुस्कुरा कर हाथ जोड़ लिए। इस पुरस्कार समारोह में अभिनेत्री आलिया के साथ उनके पति और अभिनेता रणबीर कपूर भी सम्मिलित हुए थे।

अभिनेता रणबीर कपूर ने काले रंग की पोशाक पहने थे और वह आलिया की तस्वीरें क्लिक कर रहे थे।

सम्मान समारोह में आलिया भट्ट अपनी शादी की साड़ी पहने नजर आई। आलिया के साथ उनके पति रणबीर कपूर भी थे। यह पहली बार है जब आलिया भट्ट को राष्ट्रीय पुरस्कार मिल रहा है। इस पर उन्होंने कहा, ” मेरे दिल में आभार है। फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के लिए अपना पहला राष्ट्रीय पुरस्कार पाकर सम्मानित महसूस कर रही हूँ और संजय लीला भंसाली को मैं विशेष धन्यवाद देना चाहती हूँ। ”

फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ 2022 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को संजय लीला भंसाली ने निर्देशित किया है। फिल्म में अजय देवगन,शांतनु माहेश्वरी,जिम सर्भ और विजय राज भी हैं।

अप्रैल 2022 में आलिया ने अभिनेता रणबीर कपूर से शादी की। आलिया और रणबीर की एक बेटी राहा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *