मुंबई,5 जनवरी (युआईटीवी)- यूके में बॉलीवुड जोड़ी अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर आइस स्केटिंग करते दिखाई दिए। नए साल का जश्न इस बॉलीवुड जोड़ी ने विदेश में मनाया। दोनों के साथ की एक नई तस्वीर सामने आई है,जिसमें देखा गया कि वे यूके में आइस स्केटिंग का आनंद ले रहे हैं।
सोशल मीडिया पर उनकी आउटिंग की तस्वीर खूब वायरल हो रही है। जो तस्वीर सामने आई हैं,उसमें अनन्या पांडे पैंट और स्वेटर के ऊपर काले रंग का ट्रेंच कोट पहने दिखाई दे रही हैं,तो आदित्य रॉय कपूर डेनिम, एक काली पफर जैकेट और एक ग्रे बीनी पहने हुए नजर आ रहे हैं। बर्फ पर संतुलन बनाने में अनन्या को पीछे से पकड़कर आदित्य को सहायता करते हुए देखा जा सकता है।
बॉलीवुड जोड़ी अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर नए साल के जश्न के बाद मुंबई वापस आ गए हैं। करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में उनके रिश्ते के बारे में होस्ट करण जौहर ने आदित्य और अनन्या दोनों से पूछा था।
अनन्या ने आदित्य के बारे में बात करते हुए कहा कि वह अनन्या ‘कोय’ कपूर हैं। करण जौहर ने आदित्य से बाद में अनन्या की टिप्पणी के बारे में पूछा कि, “ऐसी खबर है कि अनन्या पांडे को आप डेट कर रहे हैं,तो यह अफवाह है। ”
इस पर जवाब देते हुए आदित्य रॉय कपूर ने कहा कि, ” कोई भी रहस्य की बात मुझसे मत पूछो,कोई भी झूठ मैं नहीं बोलूँगा।”
करण जौहर ने इसके बाद फिर से पूछा, ” अनन्या पांडे ने कहा है कि वह अनन्या ‘कोय’ कपूर हैं।”
तब इस पर अभिनेता आदित्य रॉय कपूर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि,”तो मैं अब आदित्य ‘जॉय’ कपूर हूँ।”
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए फिर से करण जौहर ने पूछा, ” हाँ, आप कहना चाहते हैं कि सिचुएशनशिप से आप खुश हैं।”
इसका जवाब देते हुए अभिनेता आदित्य रॉय कपूर ने कहा, “हाँ, मैं काफी खुश हूँ।”
