एंडी मरे

एंडी मरे कैनेडियन ओपन के दूसरे दौर में प्रवेश किया

टोरंटो , 9 अगस्त (युआईटीवी)- एंडी मरे इटली के लोरेंजो सोनेगो पर 7-6 (3) 6-0 से जीत दर्ज की और कैनेडियन ओपन के दूसरे दौर में पहुँच गए।

तीन बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन ब्रिटेन के एंडी मरे को कड़े मुकाबले वाले शुरुआती सेट के दौरान अपने खेल में स्थिर होने में समय लगा,लेकिन टाईब्रेकर में अपना स्तर बढ़ाने में कामयाब रहे और 90 मिनट तक चले इस मुकाबले को अपने नाम किया।

एंडी मरे ने मंगलवार को इटली के खिलाड़ी लोरेंजो सोनेगो पर कड़ी टक्कर में 7-6(3) 6-0 से जीत हासिल कर कैनेडियन ओपन के दूसरे दौर में अपनी जगह सुनिश्चित की।

एंडी मरे का अगला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के मैक्स पार्सेल से होगा। मैक्स पार्सेल ने कैनेडियन फेलिक्स ऑगर-अलियासिमे को 6-4,6-4 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *