अनिल कपूर और बॉबी (तस्वीर क्रेडिट अनिल कपूर इंस्टा)

‘एनिमल का एनिमी’ बॉबी देओल के साथ अनिल कपूर ने शर्टलेस पिक्चर शेयर की

मुंबई,30 नवंबर (युआईटीवी)- ‘एनिमल का एनिमी’ बॉबी देओल के साथ सीनियर अभिनेता अनिल कपूर ने शर्टलेस पिक्चर शेयर किया है। जिससे इंटरनेट पर तहलका मच गया है। एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘एनिमल’ की रिलीज के लिए अभिनेता अनिल कपूर पूरी तरह से तैयार हैं। एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर,अनिल कपूर,बॉबी देओल,रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएँगे।

फिल्म की कहानी बाप-बेटे के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में अनिल कपूर ने पिता की भूमिका और रणबीर कपूर ने बेटे की भूमिका निभाई है। अनिल कपूर बिजनेस मैग्नेट बलबीर सिंह के किरदार में और रणबीर कपूर उनके बेटे अर्जुन सिंह के किरदार में नजर आएँगे। फिल्म में इन दोनों के जटिल रिश्ते को दर्शाया गया है। अर्जुन सिंह (रणबीर) प्रतिद्वंद्वी विराज सुर्वे (बॉबी) से अपने पिता बलबीर सिंह (अनिल) के साथ घटित घटना का बदला लेने के लिए निकलता है और दोनों के बीच गैंग वॉर शुरू हो जाता है।

इंस्टाग्राम पर अनिल कपूर के 5.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उन्होंने बॉबी देओल के साथ का एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस तस्वीर में दोनों शर्टलेस होकर पोज दे रहे हैं। बॉबी ने काले रंग का शॉर्ट्स पहना है, तो अनिल ने काले रंग का जॉगर्स पहना है।

इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए अनिल कपूर ने लिखा, “एनिमल का बाप और एनिमल का एनिमी पोज़िंग।” कमेंट सेशन में बॉबी ने रेड हार्ट इमोजी शेयर किया है,तो फायर इमोजी के साथ ऋतिक रोशन ने कमेंट किया।

‘एनिमल’ फिल्म संदीप रेड्डी वांगा द्वारा लिखित और निर्देशित है। यह फिल्म बॉलीवुड के एलिमेंट्स और साउथ इंडियन के एलिमेंट्स को जोड़ती है।

यह फिल्म सिनेमाघरों में 1 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में रणबीर कपूर,अनिल कपूर,बॉबी देओल,रश्मिका मंदाना के साथ शक्ति कपूर, प्रेम चोपड़ा,तृप्ति डिमरी और सुरेश ओबेरॉय भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *