रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल'

‘एनिमल’ के ट्रेलर लॉन्च पर अभिनेता अनिल कपूर नहीं हुए शामिल, रणबीर ने बताई वजह

नई दिल्ली,25 नवंबर (युआईटीवी) – फिल्म ‘एनिमल’ के ट्रेलर लॉन्च पर बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर शामिल नहीं हुए। इस फिल्म में अनिल कपूर मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। उनके ट्रेलर लॉन्च पर शामिल नहीं होने पर रणबीर कपूर ने बताया कि इस कार्यक्रम में फिल्म में मुख्य किरदार निभाने वाले अनिल कपूर मौजूद नहीं हैं। क्योंकि वे अभी दुबई में हैं।

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर अपनी फिल्म ‘एनिमल’ के ट्रेलर की लॉन्च के लिए दिल्‍ली आए। प्रशंसकों को एनिमल के ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम ने हैरान कर दिया। क्योंकि फिल्म के मुख्य किरदार बॉलीवुड के दिग्गज अनिल कपूर लॉन्च कार्यक्रम में मौजूद नहीं थे।

अनिल कपूर
अनिल कपूर

जब उनकी इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होने का वजह पूछा गया तो, इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेता रणबीर ने कहा कहा कि, ” इस समय अनिल कपूर दुबई में हैं। फिल्म का ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम 21 तारीख को होना था, लेकिन कुछ कारणों से इसे आगे बढ़ा दिया गया। अनिल सर का पहले से ही चीजें तय थी।”

रणबीर कपूर ने आगे कहा कि, ” अनिल सर इस फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं,वे इस फिल्म का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इसलिए ट्रेलर लॉन्च के समय उनकी बहुत याद आ रही है। अनिल सर के बिना यह फिल्म संभव नहीं होती। रणबीर कपूर ने अनिल कपूर के मशहूर डायलॉग झकास बोलते हुए कहा कि अनिल सर,हम आपको याद करते हैं,झकास।”

रणबीर कपूर
रणबीर कपूर

अनिल कपूर करिश्माई ऑन-स्क्रीन उपस्थिति के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने इस फिल्म में रणबीर द्वारा निभाए गए नायक के पिता का किरदार निभाया है। फिल्म ‘एनिमल’ का ट्रेलर देख कर ऐसा प्रतीत हो रहा है,कि यह पिता और पुत्र के रिश्ते पर केंद्रित है।

रणबीर फिल्म के ट्रेलर में प्रचंड (इंटेंस ) दिख रहे हैं। उनकी भूमिका से पता चल रहा है कि वे अपने पिता से बहुत भयभीत हैं और वे हर संभव प्रयास करते नजर आ रहे हैं,जिससे अपने पिता को वे खुश कर सके। ट्रेलर हिंसक है, खूनी है, उसके साथ ही यह इमोशनल कहानी को भी दर्शा रही है।

फिल्म "एनिमल" पोस्टर (तस्वीर साभार रश्मिका मंदाना इंस्टा)
फिल्म “एनिमल” पोस्टर (तस्वीर साभार रश्मिका मंदाना इंस्टा)

यह फिल्म संदीप रेड्डी वांगा द्वारा लिखित-निर्देशित है। दक्षिण भारतीय और बॉलीवुड फिल्मों के विशिष्ट तत्वों को यह फिल्म एक साथ जोड़ती है।

इस फिल्म को सिनेमाघरों में एक दिसंबर को रिलीज़ किया जाएगा। रणबीर कपूर, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना,बॉबी देओल,तृप्ति डिमरी, शक्ति कपूर, प्रेम चोपड़ा,सुरेश ओबेरॉय इत्यादि कलाकार इस फिल्म में शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *