अरमान मलिक

अरमान मलिक ने आशना श्रॉफ को प्रपोज किया,रोमांटिक गीत ‘कसम से’ समर्पित किया

2 सितंबर (युआईटीवी)- भारतीय गायक अरमान मलिक ने अपनी मंगेतर आशना श्रॉफ को घुटनों पर बैठकर प्रोपोज़ किया और उनके लिए ‘कसम से ‘नामक एक वीडियो भी समर्पित किया। इसके जवाब में फैशन इंफ्लुएंसरआशना श्रॉफ ने उन्हें ‘हाँ’ कहा। जब उन्होंने हाँ कहा तो वह बहुत भावुक हो गई और उनके आँखों से आँसू निकल पड़ते हैं।

इससे पहले अरमान मलिक गर्लफ्रेंड आशना श्रॉफ के साथ के कई तस्वीरें शेयर कर अपनी सगाई की घोषणा की थी। उनके प्रशंसकों का कहना है कि अरमान मालिक का अपनी गर्लफ्रेंड को प्रोपोज़ करने का यह अंदाज़ दिल को छू गया और सभी फैंस ने उन्हें शुभकामनाएँ भी दिए।

इस सॉन्ग के बारे में बात करते हुए अरमान मालिक कहते हैं कि ‘कसम से ‘ हमारी प्रेम कहानी का सॉन्ग और यह मेरी बेटर -हाफ के लिए मेरे तरफ से दिया गया एक तोहफा है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह उनसे एक वचन है कि मैं हर परिस्थिति में उनका साथ दूँगा,उनका हाथ कभी नहीं छोड़ूँगा चाहे परिस्थितियाँ कितनी भी कठिन क्यों न हो।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *