इस्राइल-हमास युद्ध

युद्ध विराम समाप्त होते ही गाजा पर इजरायल ने फिर से किया हवाई हमला

गाजा,2 दिसंबर (युआईटीवी)- युद्ध विराम समाप्त होते ही इजरायल की सेना ने लड़ाकू विमानों से गाजा में हमास के ठिकानों पर हवाई हमले शुरू कर दिया है। दक्षिणी राजा के कुछ भागों में इजरायल ने पर्चे गिराए हैं। जिसमें खान यूनिस शहरों में रहने वाले लोगों को अपने घरों को छोड़ने के लिए कहा गया है।

इजराइल की ओर से शुक्रवार को हवाई हमले शुरू किया गया। इन हमलों में खान यूनिस शहर में एक बड़ी इमारत नष्ट हो गई। साथ ही इस हमले में हमाद शहर के एक बहुमंजिला इमारत का एक अपार्टमेंट भी क्षतिग्रस्त हो गया।

गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अशरफ अल-किद्रा ने कहा कि इजरायल की ओर से किए गए हमले में 14 लोग मारे गए हैं और दर्जनों लोग घायल हुए हैं।

एक ओर जहाँ गाजा पर इजरायल ने हवाई हमले शुरू कर दिए हैं,वहीं दूसरी ओर रॉकेट हमले की चेतावनी वाले साइरन इजराइल में गाजा के पास के क्षेत्रों में बजे, जिसका मतलब है कि हमास की ओर से भी हमले शुरू कर दिए गए हैं।

हवाई हमले
हवाई हमले

युद्ध विराम के शर्तों का उल्लंघन का आरोप लगाते हुए इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा युद्ध विराम की शर्तों का हमास ने उल्लंघन किया है। आज हमास सभी महिला बंधकों को रिहा करने वाला था। लेकिन उसने ऐसा नहीं किया है और हमास ने इजरायल के नागरिकों पर रॉकेट दागे हैं।

हमास ने सप्ताह भर के युद्ध विराम के दौरान गाजा में 100 से अधिक बंधकों को रिहा किया। हमास के कब्जे में अभी भी 100 बंधक हैं और ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि उनकी रिहाई के लिए हमास कड़ी शर्तें रख सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *