अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ भाजपा सांसदों का प्रदर्शन

अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ भाजपा सांसदों का प्रदर्शन

नई दिल्ली, 24 जुलाई (युआईटीवी/आईएएनएस)- राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ भाजपा ने प्रदेश से लेकर दिल्ली के संसद भवन तक अपना अभियान तेज कर दिया है।

गहलोत सरकार के खिलाफ लगातार मोर्चा खोले हुए राजस्थान भाजपा के सांसदों ने प्रदेश में दलितों और महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे आरोपों और अत्याचारों का आरोप लगाते हुए सोमवार को भी संसद भवन परिसर में स्थित गांधी मूर्ति पर गहलोत सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी के कई अन्य राज्यों के सांसद भी उनके साथ गहलोत सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए।

आपको बता दें कि, महिलाओं की सुरक्षा के मसले पर जहां कांग्रेस ने अन्य विपक्षी दलों को साथ लेकर मणिपुर मामले में एनडीए सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। वहीं भाजपा भी लगातार राजस्थान, पश्चिम बंगाल और बिहार जैसे राज्यों में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराध का मसला उठा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *