मोकी (चीन),18 सितंबर(युआईटीवी)- एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 का फाइनल भारत और चीन के बीच खेला गया,जिसमें भारतीय हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हरा कर एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 का खिताब पर अपना कब्ज़ा जमा लिया है। दोनों टीमों की तरफ से मैच के शुरुआत में कोई भी गोल नहीं किया जा सका था और पहले तीन क्वार्टर गोल रहित रहे। चौथे और आखिरी क्वार्टर में आखिरकार भारत के लिए जुगराज सिंह ने गोल किया और 1-0 की शानदार बढ़त बना ली। अंत तक यह बढ़त कायम रही और भारतीय हॉकी टीम इसी गोल की वजह से खिताब को अपने नाम करने में सफल रही। भारत के जुगराज ने मैच का एकमात्र गोल किया। भारत ने कुल पाँचवीं बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया है। चीन ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में पहली बार फाइनल में जगह बनाई थी,जहाँ उसे हार का सामना करना पड़ा।
दोनों टीमों के ओर से पहले क्वार्टर में किसी भी खिलाड़ी ने गोल करने में कामयाबी हासिल नहीं की। भारत ने गोल करने के अवसर बनाए और टीम को पेनल्टी कॉर्नर भी मिला,लेकिन टीम को गोल करने में सफलता नहीं मिली। चीन ने मैच के शुरुआत में आक्रामक रवैया अपनाया और भारतीय डिफेंस को काफी परेशान किया। भारत को मैच के पहले ही क्वार्टर में 2 पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन चीनी गोलची ने दोनों ही बार इस गिल को होने से रोक लिया।
𝘾𝙃𝘼𝙈𝙋𝙄𝙊𝙉𝙎!!!🏆
India wins their 5th Men’s Asian Champions Trophy 2024!
Congratulations to the Men in Blue for an outstanding performance and bringing the trophy home! 🇮🇳💙Full Time:
India 🇮🇳 1-0 🇨🇳 China
.
.
.#HockeyIndia #IndiaKaGame #INDvCHN #ACT24 #Final— Hockey India (@TheHockeyIndia) September 17, 2024
दोनों टीमों के तरफ से दूसरे क्वार्टर में भी कोई गोल नहीं हुआ। चीन के डिफेंस ने मैच के दूसरे क्वार्टर में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारतीय खिलाड़ी को गोल करने से रोके रखा। चीन ने मैच के तीसरे क्वार्टर में गोल करने के लिए कई हमले किए हैं,लेकिन भारतीय गोलकीपर कृष्णा पाठक के आगे चीन के द्वारा किए गए हमले बेकार हो गए।
दोनों टीमों ने दूसरे और तीसरे क्वार्टर में गोल दागने का भरपूर प्रयास किया,लेकिन मैच का एकमात्र गोल 51वें मिनट में आया,जहाँ जुगराज सिंह को भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने अच्छा पास दिया और जुगराज सिंह ने बिना कोई गलती किए गेंद को गोल पोस्ट में धकेल कर शानदार गोल किया।
चीन को फाइनल में 1-0 से हराकर रिकॉर्ड 5वीं बार एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर पूरी भारतीय टीम सहित सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।#hockyteam pic.twitter.com/6mGldZCZ4A
— Naveen Sharma (मोदी का परिवार) (@naveen_hmr) September 18, 2024
तीसरे क्वार्टर तक जब दोनों टीमों के बीच कोई गोल नहीं हुआ,तब ऐसा लगने लगा कि फाइनल के इस मुकाबले के परिणाम का फैसला पेनल्टी शूटआउट से होगा,लेकिन चौथे एवं आखिरी क्वार्टर में जुगराज सिंह ने भारत के बेहतरीन मैदानी गोल किया और टीम को मैच में 1-0 की बढ़त दिलाने में कामयाबी हासिल की। जुगराज सिंह द्वारा किए गए इस गोल से भारतीय हॉकी टीम में जीतने की उम्मीदें बढ़ गईं। इसके बाद भारत ने चीन को गोल करने का कोई अवसर नहीं दिया। एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 फाइनल में जुगराज द्वारा किया गया एकमात्र गोल टीम को ट्रॉफी जिताने में अहम साबित हुआ।
भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में फाइनल तक एक भी मैच नहीं हारते हुए कमाल का प्रदर्शन किया है। सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने साउथ कोरिया को 4-1 से शिकस्त दी थी। हरमनप्रीत सिंह,उत्तम सिंह और जरमनप्रीत सिंह ने कोरियाई टीम के खिलाफ गोल किए थे। भारतीय हॉकी टीम ने कुल पाँचवीं बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है। भारत ने इससे पहले 2011, 2016, 2018 (पाकिस्तान के साथ संयुक्त विजेता) और 2023 में ट्रॉफी जीती थी। हरमनप्रीत सिंह को पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड दिया गया।
भारत ने इस जीत के साथ गोल्ड मैडल मेडल जीता,तो चीन को सिल्वर मेडल मिला और वहीं तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में पाकिस्तान ने दक्षिण कोरिया को 5-2 से हराकर ब्रोंज (कांस्य) पदक अपने नाम किया।
साल 2011 में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत हुई थी,जहाँ भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर पहला खिताब अपने नाम किया था। उसके बाद 2016 में भारत ने एक बार फिर से पाकिस्तान को 3-2 से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी पर अपना कब्ज़ा जमाया। 2018 में हुए एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान को संयुक्त विजेता घोषित किया गया था। भारत ने 2023 के चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में मलेशिया को 4-3 से हराकर चौथी बार इस ट्रॉफी को अपने नाम किया और अब इस साल के एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 का फाइनल जीतकर पाँचवीं बार एशियाई हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया है।
