रिंकू धवन (तस्वीर क्रेडिट rinku.dhawan15 "इंस्टा")

‘बिग बॉस 17’: गेम से बाहर हुए रिंकू और नील,अभिषेक और आयशा हैं सुरक्षित

मुंबई, 2 जनवरी (युआईटीवी)- रियलिटी टेलीविजन शो ‘बिग बॉस 17’ में नए साल की पार्टी से पहले एलिमिनेशन की घोषणा की गई थी। रिंकू धवन गेम से बाहर होने वाले पहले खिलाड़ी बने,तो दूसरे खिलाड़ी नील भट्ट थे जो शो से बाहर हो गए हैं।

‘बिग बॉस 17’ के नवीनतम एपिसोड में डबल एविक्शन देखने को मिला। अन्य प्रतियोगियों ने रिंकू धवन और नील भट्ट को आंसुओं के साथ अलविदा कहा। नए साल की पार्टी में शामिल होने के बाद सभी प्रतियोगियों ने बेहतर महसूस किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rinku Dhawan (@rinku.dhawan15)

पूरे सीजन के लिए नील भट्ट को नॉमिनेट किया गया था। अब शो से नील और ऐश्वर्या की जोड़ी के बाहर हो जाने के पश्चात,एकमात्र विवाहित जोड़े विक्की जैन और अंकिता लोखंडे घर में बचे हैं।

नील के एलिमिनेशन की घोषणा एपिसोड के दौरान कृष्णा अभिषेक ने किया। शुरुआत में कृष्णा अभिषेक के इस घोषणा को घर वालों ने मजाक माना। हालाँकि, स्थिति की जानकारी के बारे में सभी को नील ने खड़े होकर बताया था। उन्होंने कहा था कि वह स्थिति से अवगत हैं।

प्रतियोगी आयशा खान और अभिषेक कुमार को नॉमिनेट किया गया था। लेकिन रिंकू धवन और नील भट्ट के शो से बाहर हो जाने के कारण अब आयशा खान और अभिषेक कुमार सुरक्षित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *