बीजेपी का सोशल मीडिया अकाउंट्स का बैकग्राउंड पोस्टर (चित्र साभार-बीजेपी4इंडिया "एक्स")

बीजेपी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स का बैकग्राउंड पोस्टर राम मंदिर की तस्वीर से बदला

नई दिल्ली,23 नवंबर (युआईटीवी)- बीजेपी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स का बैकग्राउंड पोस्टर अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की तस्वीर से बदल दिया है। भाजपा ने आधिकारिक खाते पर अयोध्या में राम मंदिर को प्रोफ़ाइल चित्र के रूप में तथा उद्घाटन की तारीख, 22 जनवरी, 2024 को दर्शाते हुए बैकग्राउंड पोस्टर बना लिया है। 22 जनवरी, 2024 रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख है।

भाजपा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जो नया बैकग्राउंड पोस्टर लगाया है ,उसमें अयोध्या के राम मंदिर में होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तारीख ’22 जनवरी 2024′ लिखी हुई है और साथ में उसमें ‘जय श्रीराम’ के नारे के भी लिखे हुए हैं।

अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की तस्वीर इस नए बैकग्राउंड पोस्टर में लगाया गया है। इस पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हाथ जोड़े नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर जेपी नड्डा भी नजर आ रहे हैं।

श्री राम जन्मभूमि मंदिर में 22 जनवरी, 2024 को भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस अवसर पर वहाँ देश के 4,000 संत-महात्मा एवं समाज के 2,500 प्रतिष्ठित महानुभाव उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत भी सम्मिलित होंगे।

इस पोस्टर बदलाव के बारे में भाजपा के सूचना प्रौद्योगिकी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से इस पर कार्य चल रहा है। इस वर्ष जी 20 शिखर सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली में किया गया,हमने उस कार्यक्रम से जुड़ी छवियों का इस्तेमाल भी किया था। अब हमने यह बदलाव राम मंदिर के उद्घाटन के साथ किया है।

अक्टूबर में प्रधान मंत्री नरेंद्र से श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने मुलाकात कर पुष्टि की कि 22 जनवरी, 2024 को भगवान राम की मूर्ति को गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा और इस कार्यक्रम का हिस्सा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे। इस मंदिर का निर्माण श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के तत्वावधान में हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *