वाशिंगटन, 27 अक्टूबर (युआईटीवी)- चीन के विदेश मंत्री वांग यी अमेरिकी यात्रा के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात की और अपने अस्थिर द्विपक्षीय संबंधों के बारे में बातचीत करते हुए कहा कि चीन और अमेरिका दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। वर्तमान में दोनों देशों के मध्य की द्विपक्षीय संबंध अस्थिर है,जिसके निराकरण के लिए इन दोनों देशों को “बातचीत करने की जरूरत है”।
वांग यी अमेरिका के चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर गए हैं। उन्होंने कहा कि ” आपसी द्विपक्षीय संबंधों को सुधारने के लिए,गलतफहमी दूर करने के लिए और गलत निर्णय लेने से बचने के लिए गहन और व्यापक बातचीत करनी चाहिए। इससे आपसी समझ बढ़ेगी और जो भी करवाहट हमारे संबंधों के मध्य है,वह दूर होंगे। हम प्रयासरत हैं कि आम जमीन का विस्तार और सहयोग को बढ़ा सके। जिससे दोनों पक्षों को लाभ प्राप्त हो सके और चीन-अमेरिका संबंध भी स्थिर हो सके। हम प्रयासरत हैं कि चीन-अमेरिका संबंधों को स्वस्थ,टिकाऊ और स्थिर विकास के ओर ले जा सकें।
विदेश विभाग ने जानकारी दी कि चीन के विदेश मंत्री वांग यी अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से बैठक के पूर्व पत्रकारों से टिप्पणी कर बताया कि उनकी यात्रा पारस्परिक यात्रा का हिस्सा है,जो अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के बीजिंग यात्रा के बाद किया जाने वाला है। जून में ब्लिंकन ने चीन का दौरा किया था। इस यात्रा के दौरान संचार की खुली लाइनों को बनाए रखने के लिए चीन और अमेरिका के मध्य उच्च-स्तरीय बैठकें होंगी।
आपसी मतभेदों के बारे में शीर्ष चीनी राजनयिक वांग यी ने कहा कि, ” हमारे मध्य मतभेद तो हैं,लेकिन हम आपसी हितों को भी साझा करते हैं। इसलिए सामने आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए हमें एकजुट होने की आवश्यकता है।”
आगे उन्होंने कहा कि द्विपक्षीय संबंधों में “समय-समय पर कुछ ऊँची आवाजें भी उठेंगी,जो हमें परेशान कर सकती है और जब भी ऐसा होता है तो चीन इसे शान्ति से सुलझाने में विश्वास रखता है। क्योंकि सही और गलत का निर्धारण ऊँची या मजबूत आवाज से नहीं होती है। ”
इस पर अपनी सहमति जताते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने प्रतिक्रिया दी और कहा कि, वह ” चीन के साथ होने वाले रचनात्मक बातचीत के लिए बहुत उत्सुक हैं। यह बातचीत अगले दो दिनों में होने वाली है।”
ब्लिंकन और वांग के मध्य हुए बैठक के पश्चात विदेश विभाग ने बताया कि, ” दोनों पक्षों के मध्य विभिन्न वैश्विक,क्षेत्रीय और द्विपक्षीय मामलों पर चर्चा की गई। आपसी मतभेदों को समाप्त करने पर भी विचार-विमर्श किए गए और सहयोग पर भी बातचीत की गई।”
चीन के पूर्व प्रधानमंत्री ली केकियांग के निधन पर ब्लिंकन ने शोक व्यक्त किया। पूर्व प्रधानमंत्री ली केकियांग की मृत्यु दिल का दौरा पड़ने से हो गई। वे शंघाई में आराम पर थे,जहाँ अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनका 68 वर्ष की आयु में आज 00:10 बजे देहांत हो गया।
चीनी विदेश मंत्री चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा के दौरान राष्ट्रपति जो बाइडेन और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन से भी मुलाकात करेंगे।
उच्च तनाव की अवधि के बाद बाइडेन प्रशासन चीन के साथ पुनः सामान्य राजनयिक संबंधों को स्थापित करना चाहता है।
