मुंबई,15 सितंबर (युआईटीवी)- बॉलीवुड अभिनेता रियो कपाड़िया ने 66 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। इस खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर फ़ैल गई है। अभिनेता रियो कपाड़िया एक जाना-माना चेहरा थे,जो कई बड़ी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उन्होंने बड़े स्तर पर टेलीविज़न पर काम किया था। उनके प्रशंसक उनके जाने से काफी शोक में हैं और निराश भी हैं।
बॉलीवुड अभिनेता रियो कपाड़िया के परिवार और करीबियों ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका निधन 14 सितम्बर को दोपहर12:30 बजे के करीब हुआ। उनके मृत्यु के कारणों का फिलहाल अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। उनका अंतिम संस्कार 15 सितम्बर (आज ) गोरेगाँव के शिवधाम श्मशान घाट में किया जाएगा। बॉलीवुड अभिनेता रियो कपाड़िया के फिल्म और टेलीविज़न सफर की बात की जाए तो उन्होंने कई फिल्मों में जैसे दिल चाहता है,चक दे! इंडिया,हैप्पी नई ईयर,मर्दानी आदि में काम किया। इसके साथ ही उन्होंने टेलीविज़न के कई सीरियल जैसे सपने सुहाने लड़कपन के,महाभारत आदि में काम किया।
चक दे! इंडिया फिल्म में उन्होंने कमेंटेटर की भूमिका निभाई थी तो मर्दानी फिल्म में कमिश्नर की भूमिका और महाभारत सीरियल में उन्होंने पाण्डु का किरदार निभाया था। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था।
