तीन करोड़ से अधिक किशोरों को दी गई कोविड की दोनों डोज

नई दिल्ली, 5 मार्च (युआईटीवी/आईएएनएस)- भारत में अब तक 15 से 18 आयु वर्ग के तीन करोड़ से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की दोनों डोज दी गई है। यह जानकारी शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी। देश में शनिवार सुबह तक 15 से 18 आयु वर्ग के 5,52,63,296 बच्चों को वैक्सीन की पहली डोज और 3,01,57,910 को दूसरी डोज दी गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, “15-18 आयु वर्ग के तीन करोड़ से अधिक युवाओं को कोविड का टीका लगाया गया है।”

इसके अतिरिक्त, भारत की 97 प्रतिशत से अधिक आबादी ने कोविड-19 के खिलाफ टीके की पहली डोज ले ली है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार सुबह कहा कि इसके अलावा, कोविड के दैनिक मामलों में गिरावट जारी है। देश में शनिवार को पिछले 24 घंटों में 289 मौतों के साथ 5,921 नए कोविड मामले सामने आए, जिससे मरने वालों की संख्या 5,14,878 हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *