रियो डी जनेरियो,2 नवंबर (युआईटीवी)- ब्राजील की सीरी ए चैंपियनशिप में फ़्लुमिनेंस को बाहिया ने 1-0 से हराया। इस जीत में एवराल्डो स्टम ने गोल किया और अपने टीम को जीत दिलाकर रेलीगेशन के डर को कम कर किया।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक हाफ़टाइम से ठीक पहले एवराल्डो ने कैमिलो कैंडिडो के छह-यार्ड बॉक्स के किनारे के क्रॉस के बाद गोल किया।
गोल पर 17 शॉट लगाते हुए,मैच में अधिकांश कब्ज़ा मेहमान टीम ने अपने नियंत्रण में रखा। लेकिन बाहिया के गोलकीपर मार्कोस मोंटेइरो ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए गोल होने से बचा लिया और मेहमान टीम बाहिया के गोलकीपर को छकाने में समर्थ नहीं हो सके।
इस परिणाम से 20-टीम स्टैंडिंग में बहिया 3वें स्थान पर पहुँच गया है और रेलीगेशन क्षेत्र से सात मैच शेष रहते हुए पाँच अंक दूर हो गए।
इस बीच चार मैचों में से तीन मैच हारकर फ्लुमिनेंस आठवें स्थान पर खिसक गया।
अगले मुकाबले के लिए रियो डी जनेरियो के दिग्गज अपना ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। उनका अगला मुकाबला माराकाना स्टेडियम में शनिवार को होने वाला है। जहाँ वे अर्जेंटीना के बोका जूनियर्स के खिलाफ कोपा लिबर्टाडोरेस फाइनल पर पूरा ध्यान लगाएँगे ।
