ऋषि सुनक

कैबिनेट फेरबदल में ऋषि सुनक ने ब्रिटेन की गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन को किया बर्खास्त

लंदन, 13 नवंबर (युआईटीवी)- ब्रिटिश प्रधान मंत्री ऋषि सुनक ने एक व्यापक फेरबदल के तहत गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन को बर्खास्त कर दिया है। इस मामले में एक सरकारी सूत्र ने कहा, ब्रिटेन में फिलिस्तीन समर्थक प्रदर्शन को संभालने के लिए पुलिस की आलोचना के बाद सुएला ब्रेवरमैन को हटाने का फैसला किया है।

ब्रिटिश प्रधान मंत्री ऋषि सुनक ने अपने आंतरिक मंत्री के खिलाफ कदम उठाया और उनसे “सरकार छोड़ने” के लिए कहा, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।

विदेश सचिव जेम्स क्लेवरली अब उनकी जगह लेंगे। जिसकी पुष्टि सन टैब्लॉइड के राजनीतिक संपादक ने की है।

मंत्रिस्तरीय टीम में जैसे ही सुनक ने फेरबदल करना शुरू किया,डाउनिंग स्ट्रीट में पूर्व प्रधान मंत्री डेविड कैमरन को घूमते देखा गया। जिससे उनके सरकार में वापस आने की अटकलें लगने लगीं हैं।

ब्रिटेन की गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने पिछले सप्ताह पुलिस पर आरोप लगाया था कि विरोध प्रदर्शनों को संभालने में पुलिस “दोहरे मानक” अपना रहे हैं। उन्होंने इससे संबंधित एक लेख भी प्रकाशित किया था। जो प्रधान मंत्री ऋषि सुनक को ललकारने का कार्य कर रही थी।

एक तर्क विपक्षी लेबर ने इस सम्बन्ध में बताया कि ब्रिटेन में फिलिस्तीन समर्थक प्रदर्शन किया जा रहा था,इन सब के वजह से इसमें तनाव उत्पन्न हो गया। जिसके बाद 140 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जिन्होंने उन्हें 300,000 फिलिस्तीन समर्थक को प्रदर्शन से दूर रखने का प्रयास किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *