केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई)

सीबीआई ने रिश्वत के आरोप में एफसीआई डिपो मैनेजर को गिरफ्तार किया

नई दिल्ली, 9 सितम्बर (युआईटीवी/आईएएनएस)- केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के भीमावरम में भारतीय खाद्य निगम के एक डिपो मैनेजर को 15,000 रुपये की रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में गिरफ्तार किया। एफसीआई अधिकारी पेड़ा बाबू राव के खिलाफ मजदूरी के भुगतान के संबंध में प्रतिकूल प्रविष्टियों को चिह्न्ति नहीं करने के लिए हर महीने 35 मजदूरों से 25,000 रुपये की रिश्वत मांगने का मामला दर्ज किया गया था।

सीबीआई ने जाल बिछाकर आरोपी को शिकायतकर्ता से 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।

एक अधिकारी ने कहा, “आरोपी के आवासीय और कार्यालय परिसरों में तलाशी ली गई, जिसमें आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए।”

राव को सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें 22 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *