दग्गुबाती पुरंदेश्वरी

चंद्रबाबू नायडू की अंतरिम जमानत पर दग्गुबाती पुरंदेश्वरी ने जताई खुशी

अमरावती,1 नवंबर (युआईटीवी)- पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू को एपी राज्य कौशल विकास निगम (एपीएसएसडीसी) घोटाला मामले में आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी है। इस पर भाजपा की आंध्र प्रदेश इकाई की अध्यक्ष दग्गुबाती पुरंदेश्वरी ने अपनी खुशी जताई है। बिगड़ते स्वास्थ्य के आधार पर आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट की ओर से चार सप्ताह के लिए एन. चंद्रबाबू नायडू को अंतरिम जमानत दी गई है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से हाईकोर्ट के आदेश पर दग्गुबाती पुरंदेश्वरी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और लिखा है, ” आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता नायडू को अंतरिम जमानत दे दी,यह खबर जानकर बहुत खुशी हुई। ”

चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के मामले में भाजपा ने हमेशा प्रक्रियात्मक खामियों पर सवाल उठाया है। मैं कामना करती हूँ कि उनका स्वास्थ्य अच्छा हो जाए और भगवान बालाजी अपना आशीर्वाद उन पर बनाए रखें।

चंद्रबाबू नायडू
चंद्रबाबू नायडू

स्वास्थ्य आधार पर मंगलवार को हाईकोर्ट ने चंद्रबाबू नायडू को चार सप्ताह की अंतरिम जमानत दे दी है। एन. चंद्रबाबू नायडू को 9 सितंबर को कौशल विकास घोटाले में अपराध जाँच विभाग (सीआईडी) ने गिरफ्तार किया था। जब वे मुख्यमंत्री थे,तब ही यह कौशल विकास घोटाला हुआ था। तब से वे फिलहाल न्यायिक हिरासत में थे। उन्हें राजमुंड्री सेंट्रल जेल में रखा गया है।

अपराध जाँच विभाग (सीआईडी) ने बिना नोटिस दिए चंद्रबाबू नायडू को गिरफ्तार किया था,जिसकी आलोचना भाजपा की आंध्र प्रदेश इकाई की अध्यक्ष दग्गुबाती पुरंदेश्वरी ने किया था। इस गिरफ्तारी के लिए भाजपा पर आरोप लागए जा रहे थे। लेकिन पुरंदेश्वरी ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा था कि भाजपा इस गिरफ्तारी के लिए जिम्मेदार नहीं है।

दिल्ली में 11 अक्टूबर को जब नायडू के बेटे और टीडीपी महासचिव नारा लोकेश केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी,तब पूर्व केंद्रीय मंत्री भी वहाँ मौजूद थे।

आगे उन्होंने यह भी लिखा कि,” उस मुलाकात के दौरान राज्य सरकार और शीर्ष नेतृत्व वाले नेताओं के प्रतिशोध के बारे में भी अमित शाह को लोकेश ने विस्तार से बताया था। अब उन लोगों को जवाब देना होगा,जिन्होंने
केंद्र पर आरोप लगाया था कि चंद्रबाबू नायडू के गिरफ्तारी के पीछे भाजपा का हाथ है। अब वे बताए यदि गिरफ्तारी के पीछे भाजपा का हाथ था,तो नायडू के बेटे और टीडीपी महासचिव नारा लोकेश को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मिलने का समय क्यों देंगे?”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *