बीजिंग, 4 नवंबर (युआईटीवी)- चीन ने ह्यूमनॉइड रोबोट नवाचार प्रणाली स्थापित करने के बारे में बताया कि चीन की ह्यूमनॉइड रोबोट इनोवेशन प्रणाली 2025 की शुरूआत तक स्थापित हो जाएगी। चीन के औद्योगिक क्षेत्र की देखरेख करने वाली उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमआईआईटी) ने “ह्यूमनॉइड रोबोट के नवाचार और विकास पर मार्गदर्शक राय” 3 नवंबर को जारी कर यह जानकारी दी। इसके माध्यम से बताया गया कि इस प्रणाली के स्थपना से कई प्रमुख प्रौद्योगिकियों की सफलताएँ भी हासिल की जा सकेंगी। इससे मुख्य घटकों की आपूर्ति प्रभावी और सुरक्षित तरीकों से सुनिश्चित की जाएगी।
ह्यूमनॉइड रोबोट आकार में मानव शरीर जैसा दिखने वाला रोबोट है।कार्यात्मक उद्देश्यों के लिए इसको डिज़ाइन किया जा रहा है। यह एक नया ट्रैक है,जो भविष्य के उद्योगों के लिए महत्वपूर्ण होगा। क्योंकि ह्यूमनॉइड रोबोट में विकास की अपार क्षमताएँ उपलब्ध हैं और इसका व्यापक अनुप्रयोग संभावनाएँ हैं। उच्च-स्तरीय विनिर्माण,कृत्रिम बुद्धिमत्ता और नई सामग्री जैसी उन्नत तकनीकों को ह्यूमनॉइड रोबोट एकीकृत करते हैं।
उद्योग के शुरुआती चरण में चीन के ह्यूमनॉइड रोबोट एक निश्चित आधार प्रदान करता है। प्रमुख तकनीकी नवीकरण को बढ़ावा देने और नीतिगत मार्गदर्शन को शक्तिशाली करने की जरुरत है। साथ ही नई उत्पादक शक्तियों को विकसित करने भी जरुरत है।
उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमआईआईटी) ने निवेदन करते हुए कहा कि चीन में 2027 तक ह्यूमनॉइड रोबोट आर्थिक विकास का एक महत्वपूर्ण नया इंजन बनना चाहिए।
“ह्यूमनॉइड रोबोट के नवाचार और विकास पर मार्गदर्शक राय” ने रणनीतिक इन्तजाम पाँच साल के दृष्टिकोण और तीन साल की योजना के आधार पर किया है और पाँच काम भी तैनात किए हैं।
