जम्मू-कश्मीर में साफ आसमान के साथ शुष्क मौसम रहने की संभावना

श्रीनगर, 23 फरवरी (युआईटीवी/आईएएनएस)| जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम मुख्य रूप से साफ रहा। मौसम विभाग ने गुरुवार को कहा कि मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में मौसम मुख्य रूप से साफ रहने की उम्मीद है।

न्यूनतम तापमान श्रीनगर में 0.6, पहलगाम में माइनस 4.4 और गुलमर्ग में माइनस 3.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि लद्दाख क्षेत्र में कारगिल में न्यूनतम तापमान माइनस 12.6 और लेह में माइनस 9.6 रहा।

इसके अलावा जम्मू में 10.1, कटरा में 10.6, बटोटे में 6.4, बनिहाल में 6.8 और भद्रवाह में 2.2 न्यूनतम तापमान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *