रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण

‘कॉफी विद करण’ सीजन 8 में रणवीर सिंह ने दीपिका की मानसिक स्वास्थ्य समस्या के बारे में बताया

मुंबई, 26 अक्टूबर (युआईटीवी)- करण जौहर के मशहूर टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ सीजन 8 के पहले एपिसोड में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बतौर मेहमान पहुँचे। फिल्म निर्माता करण जौहर द्वारा आयोजित टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ में बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका और रणवीर ने अपनी मनमोहक उपस्थिति से अपने प्रशंसकों का दिल जीत लिया है। इस टॉक शो में पावर कपल अपनी शादी समेत कई चीजों के बारे में बात की।

इस दौरान रणवीर सिंह,दीपिका के मानसिक स्वास्थ्य की लड़ाई पर बात करते हुए भी नजर आए। इस चैट शो के दौरान रणवीर सिंह ने बताया कि, ” यह बात 2014 की थी। जब दीपिका का कॉल मेरे पास आया,उस वक़्त मैं शूटिंग में व्यस्त था। उन्होंने कॉल कर मुझसे कहा, मेरी आँखों के सामने अँधेरा छा गया है। मुझे चक्कर भी आए,क्या तुम घर आ सकते हो ? इसके बाद मैं तुरंत बाइक लेकर घर पहुँच गया और दीपिका को देखते ही समझ गया कि कुछ ठीक नहीं है। वह मेरे सामने ही थी,लेकिन कहीं खोई-खोई सी थी। अगले दिन जब हम नाश्ता कर रहे थे,तो दीपिका फूट-फूट कर रोने लगी। मैंने दीपिका को थामा और कहा क्या हुआ बेबी ? मैं आपके लिए क्या कर सकता हूँ ? इस मौके पर मैं खुद भी असहाय महसूस कर रहा था।”

आगे उन्होंने कहा कि दीपिका को बेहतर महसूस करवाने के लिए मैंने तुरंत उनके पेरेंट्स और बहन को बुलवाया।

वहीं रणवीर सिंह की बातों पर प्रतिक्रिया देते हुए दीपिका पादुकोण ने कहा, “यह वह समय था जब रणवीर का वास्तविक चरित्र मुझे समझने और देखने को मिला। रणवीर ने मेरे लिए एक सुरक्षित स्थान का निर्माण किया। वह हर पल मेरे साथ थे और अक्सर कहते रहते थे,कि चलो कहीं ड्राइव पर चलते हैं या पुरानी बातों को भूल जाओ। रणवीर तब डिप्रेशन के बारे में उतना अच्छे से नहीं समझते थे,जितना वह आज इसके बारे में जानते हैं।

यूँ तो दीपिका पादुकोण ने अपने मानसिक स्वास्थ्य के बारे में कई बार बात कर चुकी है। लेकिन कॉफी विद करण शो में जब उन्होंने अपनी पूरी कहानी बताई तो उसने हर किसी को हैरान कर दिया।

वे दोनों काले आउटफिट में ट्विनिंग करते हुए इस टॉक शो में उपस्थित हुए। उन्होंने अपने वास्तविक और प्यारे रिश्ते को लेकर कहा कि हम एक-दूसरे में बच्चे को जिंदा रखते हैं,जो हमारे रिश्ते की सबसे खास बात है। उनके प्रशंसकों को इस जोड़े की हालिया मुलाकात आश्चर्यचकित कर दिया।

उन्होंने बताया कि जब हमसे कोई हमारे रिश्ते के बारे में पूछता है तो यह बहुत ही व्यक्तिगत है। लेकिन हमें हमें शनिवार की रात नाचना अच्छा लगता है। खुले बाल रखना पसंद है। संगीत पसंद है और हम एक दूसरे के साथ अपना संगीत शेयर करते हैं। हम दोनों अपने लिविंग रूम में सुबह 4 बजे तक सिर्फ डांस करते हैं।

आज डिज्नी प्‍लस हॉटस्टार पर करण जौहर का टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ सीजन 8 का रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण वाला पहला एपिसोड आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *