China's growth projections sink further amid Covid surge

कोविड में बढ़ोतरी के बीच चीन के श्मशान घाटों पर भीड़ सैटेलाइट इमेजेस में कैद

नई दिल्ली, 11 जनवरी (युआईटीवी/आईएएनएस)| कई चीनी शहरों में उपग्रह से ली गई तस्वीरें दिखाती हैं कि श्मशान और अंतिम संस्कार की जगहों पर काफी भीड़ है, लोग लाइन लगाए खड़े हैं। सीएनएन की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। दिसंबर के अंत और जनवरी की शुरुआत में सैटेलाइट मैक्सर द्वारा ली गई इमेजेस बीजिंग के बाहरी इलाके में एक अंतिम संस्कार की जगह दिखाती हैं, जो एक नए पार्किं ग क्षेत्र का निर्माण करती प्रतीत होती है। साथ ही कुनमिंग, नानजिंग, चेंग्दू, तांगशान और हुजो में श्मशान घाटों के बाहर इंतजार कर रहे वाहनों की कतारें देखी जा सकती हैं।

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ने हाल ही में वायरस के प्रति अपने सख्त जीरो-कोविड नीति खत्म कर दी है, जिसने नागरिकों के व्यक्तिगत जीवन पर दो साल से अधिक समय तक कड़े नियंत्रण के बाद बड़े पैमाने पर अशांति फैला दी थी।

सीएनएन ने बीजिंग में मृतकों को स्टोर करने के लिए इस्तेमाल की जा रही अस्थायी सुविधाओं पर पहली बार रिपोर्ट की है। काम करने वाले कर्मचारी यलो बॉडी बैग वाले क्रेट की मात्रा को बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं और परिवार अपने प्रियजनों को दफनाने या दाह संस्कार करने के लिए प्रतीक्षा कर रहे हैं।

इस बीच, प्रतिबंधों में ढील देने के बाद से चीन के आधिकारिक कोविड-19 मौतों की संख्या आश्चर्यजनक रूप से कम बनी हुई है। 7 दिसंबर से अब तक केवल 37 मौतें दर्ज की गई हैं।

अस्पतालों और श्मशान घाटों की रिपोर्ट आने के बाद, चीन को डब्ल्यूएचओ और अमेरिका के आरोपों का सामना करना पड़ा है कि वह अपने वर्तमान प्रकोप की गंभीरता का कम प्रतिनिधित्व कर रहा है। शीर्ष वैश्विक स्वास्थ्य अधिकारियों ने बीजिंग से विस्फोटक प्रसार के बारे में अधिक डेटा साझा करने का आग्रह किया है।

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ट्रेडोस एढेनम घेब्येयियस ने पिछले सप्ताह जिनेवा में एक समाचार ब्रीफिंग में कहा, “हम चीन से अस्पताल में भर्ती होने और मौतों पर अधिक तेजी से, नियमित, विश्वसनीय डेटा के साथ-साथ अधिक व्यापक, रीयल-टाइम वायरल सीक्वेंसिंग के लिए लगातार पूछ रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “डब्ल्यूएचओ चीन में जीवन के जोखिम के बारे में चिंतित है और अस्पताल में भर्ती होने, गंभीर बीमारी और मृत्यु से बचाने के लिए बूस्टर डोज सहित टीकाकरण के महत्व को दोहरा रहे हैं।”

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, अधिक विस्तार से बोलते हुए, स्वास्थ्य आपात स्थितियों के लिए डब्ल्यूएचओ के कार्यकारी निदेशक माइक रयान ने कहा कि अस्पताल और आईसीयू में प्रवेश के साथ-साथ मौतों के संदर्भ में चीन द्वारा जारी संख्या ‘बीमारी के वास्तविक प्रभाव को कम दर्शाती है।’

News from CMG , China
News from CMG , China
A volunteer works at a nucleic acid testing site in Sanya, south China's Hainan Province,
A volunteer works at a nucleic acid testing site in Sanya, south China’s Hainan Province,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *