वाशिंगटन,30 अगस्त (युआईटीवी)- नीतिगत बदलावों का बचाव करते हुए अमेरिकी उपराष्ट्रपति और डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने कहा कि उनके “मूल्यों में कोई बदलाव नहीं आया है”। गुरुवार को उन्होंने कहा कि उनके सिद्धांत में कोई बदलाव नहीं आया है। उन्होंने अपना रुख उनकी उम्मीदवारी को तय करने वाले प्रमुख मुद्दों पर बदल लिया है,जैसे कि फ्रैकिंग,जो चट्टानों के भीतर से प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम निकालने की एक प्रक्रिया है। एक बार उन्होंने फ्रैकिंग का विरोध किया था,लेकिन अब वह इसका विरोध नहीं करती हैं।
उन्होंने यह बात सीएनएन एंकर डाना बैश के साथ एक इंटरव्यू के दौरान कही। कमला हैरिस का यह इंटरव्यू व्हाइट हाउस के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी से टिकट मिलने के बाद पहला इंटरव्यू था।
पेंसिल्वेनिया राज्य में फ्रैकिंग काफी लोकप्रिय है,राष्ट्रपति चुनाव में भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है।
माना जा रहा है कि अमेरिका में 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में ये नतीजे तय करने में अहम भूमिका निभा सकती है। फ्रैकिंग को भूमिगत तथा सतही जल के प्रदूषण का कारण मानने वाले लोग विरोध करते हैं। पहले इसका विरोध करते हुए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस ने इस पर प्रतिबंध लगाए जाने की बात कही थी।
जब इंटरव्यू में कमला हैरिस फ्रैकिंग पर प्रतिबंध लगाए जाने के बारे में सवाल पूछा गया,तो उन्होंने कहा कि 2020 में डिबेट के दौरान मैंने स्पष्ट कर दिया था कि मैं फ्रैकिंग पर प्रतिबंध उपराष्ट्रपति के रूप में नहीं लगाऊँगी।
फ्रैकिंग पर प्रतिबंध मैं राष्ट्रपति के रूप में नहीं लगाऊँगी। मैंने इसे लेकर अपने स्टैंड को साफ़ तौर पर स्पष्ट कर दिया है। हम 2024 में हैं और मैंने अपने निर्णय को नहीं बदला है और मैं इस फैसले को बदलने भी नहीं जा रही हूँ। अपनी बात को मैंने सामने रखा था और आगे भी मैं अपनी बात को रखूँगी।
जब इंटरव्यू में कमला हैरिस से उस समय अपना स्टैंड के बदलने के वजह के बारे में सवाल पूछा गया था,तो इसका उत्तर देते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि मैं यह स्पष्ट करना चाहती हूँ कि “मेरे मूल्यों में कोई बदलाव नहीं आया है”।
बता दें कि अमेरिका में नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले 10 सितंबर को आखिरी और सबसे बड़ी प्रेजिडेंट डिबेट होनी है। राष्ट्रपति की प्रबल दावेदार डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस को माना जा रहा है। युवाओं में उनकी काफी लोकप्रियता है। रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव के लिए कड़ी टक्कर देखने के लिए मिल रही है।
