अरविंद केजरीवाल

दिल्ली मुख्यमंत्री आवास के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

नई दिल्ली,4 जनवरी (युआईटीवी)- दिल्ली मुख्यमंत्री आवास के बाहर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। आम आदमी पार्टी (आप ) ने दावा किया है कि कथित उत्पाद शुल्क घोटाले मामले में गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर सकती है। जिसके बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर दिल्ली पुलिस द्वारा सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है।

मुख्यमंत्री आवास पर तैनात पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ा कर दोगुनी कर दी गई है।

सूत्रों के अनुसार,जब से यह जानकारी मिली है कि उत्पाद शुल्क घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर सकती है,तो यह आशंका जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री आवास पर पार्टी कार्यकर्ता जुट सकते हैं। इसलिए सुरक्षा बढ़ा दी गई है,ताकि किसी भी कानून-व्यवस्था की स्थिति से बचा जा सके।

कथित तौर पर दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में बुधवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ) के समक्ष पेश होना था ,लेकिन केजरीवाल ने पेश होने से इनकार कर दिया। आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर भाजपा ने बुधवार को हमला करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी पार्टी के नेताओं मनीष सिसौदिया और संजय सिंह,जो जेल में बंद हैं,उन्हें छोड़ दिया है।

कथित तौर पर दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में ईडी ने 3 जनवरी (बुधवार) को आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल को तलब किया है, लेकिन वह जाँच एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिए तैयार नहीं हैं।

इससे पूर्व 2 नवंबर और 22 दिसंबर को भी उन्हें पेश होने के लिए दो समन भेजा गया है। लेकिन उन्होंने दोनों समन को नजरअंदाज कर दिया था। उनका कहना है कि उनके खिलाफ साजिश किया जा रहा है। दोनों समन अवैध और राजनीति से प्रेरित” है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भाजपा ने केजरीवाल के ऐसे व्यवहार पर सवाल उठाते हुए पोस्ट किया है, ” अरविंद केजरीवाल किससे डरते हैं? क्या उन्होंने शराब उत्पाद शुल्क घोटाले मामले में जेल में बंद मनीष सिसौदिया और संजय सिंह को छोड़ दिया है ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *