नई दिल्ली, 1 नवंबर (युआईटीवी/आईएएनएस)| पश्चिमी दिल्ली के हरि नगर इलाके में 38 वर्षीय एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और घरेलू सहायिका मृत पाए गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आरोपियों की पहचान करने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।
मृतकों की पहचान समीर आहूजा, उनकी पत्नी शालू और उनकी घरेलू सहायिका सपना के रूप में हुई है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हरि नगर थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
