दिल्ली पुलिस ने रांची में छापामारी कर 3.97 लाख के नकली नोटों के साथ दो को गिरफ्तार किया

रांची, 13 अगस्त (युआईटीवी/आईएएनएस)- दिल्ली पुलिस ने रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र में शनिवार को छापामारी कर 3.97 लाख रुपये के नकली नोटों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गये लोगों के नाम मो तसव्वुर और मुन्ना हैं। इनकी गिरफ्तारी पिछले दिनों दिल्ली में नकली नोट के साथ पकड़े गये मौलाना नामक एक व्यक्ति से मिले सुराग के आधार पर हुई है।

बताया गया कि दिल्ली पुलिस ने पहले मो तसव्वुर को पकड़ा। उसके पास बड़ी मात्रा में नकली नोट मिले। उसने पुलिस को पुछताछ में बताया कि पिठोरिया थाना क्षेत्र निवासी मुन्ना उसे ये नोट उपलब्ध करवाता है। मुन्ना जेरॉक्स की दुकान चलाता है और वही नकली नोट तैयार करता है। इधर मो. तसव्वुर की गिरफ्तारी की भनक लगते ही मुन्ना ने अपनी दुकान से जेरॉक्स मशीन सहित अन्य समान चोरी की रिपोर्ट थाने में लिखायी थी। पुलिस ने छानबीन शुरू की और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू तो उसने इस धंधे में संलिप्तता स्वीकार कर ली। कुछ स्थानीय लोगों ने उसकी गिरफ्तारी का विरोध किया, लेकिन पिठौरिया थाने की पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *